फ्लड कंट्रोल कमेटी के सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए,शहर मे बुरी तरह फेल साबित सभी इंतजाम:दीपा दुबे

शहर में आपातकालीन स्थिति बीजेपी शासित नगर निगम, प्रशासन फेल-महिला कांग्रेस
चंडीगढ़(आज़ाद वार्ता)
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने आज बीजेपी शासित नगर निगम व प्रशासन को आड़े हाथो लेते हुए कहा है कि दो दिन से चल रही लगातार बारिश की वजह से शहर में आपातकालीन हालात बन गए हैं। लेकिन निगम व प्रशासन के अधिकारी तथा शहर के सांसद व मेयर आंखें मुद्दे बैठे हैं। शहर भर में कहीं भी स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट हो या किसी प्लांट लगाना का उद्घाटन व शुभारंभ हो तो सांसद ,मेयर, निगम व प्रशासन के अधिकारी उद्घाटन करने के लिए पहुंच जाते हैं। लेकिन अब जब जमीनी स्तर पर इनकी सभी को जरूरत है, तो वह कहां पर गायब हैं?
दीपा दुबे ने कहा कि हालात शहर में ये बन गए हैं ,कि घरों में पानी घुस गया है, शहर के गांव व कॉलोनियों के और भी बदतर हालात बन गए हैं।
चौकाने की बात ये है कि अभी तक सांसद ,मेयर तथा प्रशासन व निगम के अधिकारियों शहर की जनता को कोई भी आश्वासन देने में नाकाम साबित हुए है।
दुबे ने नगर प्रशासक से कहा कि जब मौसम विभाग बारिश से पहले ही अलर्ट जारी कर देता है तो नगर निगम व प्रशासन के अधिकारी इसे गंभीरता से क्यों नहीं लेते।
उन्होंने कहा कि शहर की जनता को भारी बारिश से समस्या का सामना करना पड़ रहा है ,जैसे की वाहन खराब हो रहे हैं, सड़कों पर चलना मुश्किल है, घरों में पानी भर गया तथा बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं इसकी भरपाई कौन करेगा।
दीपा दुबे ने कहा कि 21 जून को जो नगर निगम ने फ्लड कंट्रोल कमेटी बनाई थी उसके सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए व बुरी तरह से शहर में फेल साबित हुए।