नीतीश सरकार ने जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी की,36 प्रतिशत अत्यंत पिछड़ा व 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, देखें आंकडे
बिहार,चंडीगढ (आज़ाद वार्ता)
बिहार सरकार ने जातीय जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी। रिपोर्ट के अनुसार 36% अत्यंत पिछड़ा और 27% पिछड़ा वर्ग हैं। बिहार में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या लगभग 1.68 प्रतिशत बताई गई हैं।नीतीश सरकार जनगणना का काम पूरा कर लिया है। मुख्य सचिव ने रिपोर्ट पेश की।
बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई है। बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13% है, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% हैं। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक हैं। बिहार सरकार ने विवादास्पद जाति आधारित सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।
नीतीश कुमार प्रशासन के तहत किया गया सर्वेक्षण काफी बहस और कानूनी जांच का विषय रहा है। बिहार जाति-आधारित सर्वेक्षण, जिसे बिहार जाति आधारित गणना के रूप में भी जाना जाता है, ने कुल जनसंख्या 13 करोड़ से अधिक बताई है। उच्च जातियां या सवर्ण जनसंख्या का 15.52% प्रतिनिधित्व करते हैं। भूमिहारों की जनसंख्या 2.86%, ब्राह्मण 3.66%, कुर्मी 2.87%, मुसहर 3% और यादव 14% हैं।