Aaj Ka Rashifal 19 March 2022: आज इन 4 राशिवालों के खाते में आएगा धन, कार्य-व्यापार में होगी खूब तरक्की

0

मेष: आज आपको राजनेताओं से लाभ होगा। व्यवसाय में कोई नई डील हो सकती है। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं।

प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा।

वृषभ: आज आपके जीवन में धनागमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की संभावना है। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी समृद्धिशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मिथुन: आज आपकी नौकरी में तरक्की होगी। आपके भाग्य में वृद्धि की संभावना है। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। बिजनेस में तरक्की हो सकती है।

कर्क: आज छात्रों को लाभ हो सकता है। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें।

सिंह: आज आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कन्या: आज आपको व्यवसाय में लाभ प्राप्त हो सकता है, हालांकि सफलता कठिन परिश्रम के बाद ही मिलेगी। व्यवसाय में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें।

तुला: आज आपकी संतान कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त करेगी है। आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आज आपको सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए काफी मददगार साबित होगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। परिजनों के साथ अपनी खुशियां बांटने का मौका मिल सकता है।

धनु: आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में धनागमन के संकेत हैं। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा।

मकर: आज आप अपने घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे।

कुंभ: आज मित्रों या फिर परिजनों के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे।

मीन: आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा बीतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें