Aaj Ka Rashifal 28 February 2022: आज माह का आखिरी दिन इन चार राशियों के लिए भाग्यशाली, जानें क्या आपकी भी राशि है इनमें

मेष: आज आपको नौकरी में सफलता पाएंगे। अपने कार्य-व्यापार की दिशा में आप नए कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ: आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। वाणी में नियंत्रण रखना होगा।
मिथुन: आज आपको मानसिक कष्ट का सामना कर सकता है। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
कर्क: मन में खुशी का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी दिन कुछ ज्यादा खास नहीं होगा। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारी में वृद्धि हो सकती है।
सिंह: पारिवार में क्लेश हो सकता है। शारीरिक एवं मानसिक परेशानी का अनुभव हो सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
कन्या: आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। आप अपनी परेशानियों को अपने बौद्धिक कौशल से कम कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा अन्यथा बदनामी होने का भय है।
तुला: आप अपने कार्यक्षेत्र से अच्छा धन प्राप्त करेंगे। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। पार्टी, पिकनिक में जा सकते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: आज आपके परिवार में समस्या रह सकती हैं। हालांकि किसी मांगलिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
धनु: आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धनप्राप्ति के योग हैं। यदि आप दूर रहते हैं तो परिजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। ऐसे में खुद को संभालें।
मकर: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। कर्म और सामाजिक क्षेत्र में धन व मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।
कुंभ: आज परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कार्य-व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर में रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
मीन: मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।