बजरंग दल हिंदुस्तान द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष मे नव वर्ष पत्रक का आवंटन

0

नव वर्ष का उत्सव

नव वर्ष एक उत्सव की तरह पूरे विश्व में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तिथियों तथा विधियों से मनाया जाता है। अखंड भारत में यह बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। दुनिया के आधे से ज्यादा इसे मनाते हैं। विक्रमादित्य के राजतिलक पर यह नववर्ष मनाया जाता है।शास्त्रों में कुल 60 संवत्सर बताए गए हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, हिन्दू नव वर्ष का पहला दिन जिस भी दिवस पर पड़ता है पूरा साल उस ग्रह का स्वामित्व माना जाता है।हिन्दू नव वर्ष पूजा-पाठ के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू नव वर्ष की जब शुरुआत होती है तब चैत्र का महीने होता है और बसंत ऋतु का आगमन होता है। चैत्र माह और हिन्दू नव वर्ष का पहला त्यौहार नवरात्रि पड़ता है जिसमें 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूर्ण श्रद्धा से पूजा की जाती है।

आज मंगलवार को जम्मू जिले मे बजरंग दल हिंदुस्तान के जिला अध्यक्ष अभिषेक द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष मैं नव वर्ष पत्रक का वितरण किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष विशाल भगत ने बधाई देते हुए कहा की

नव वर्ष आपके लिए बहुत मंगलमय हो। यह नव वर्ष आपके औेर आपके परिवार के लिए बहुत शुभ हो। यह वर्ष आपके लिए सुख समृद्धि और खुशहाली लाए। मेरी समस्त शुभकामनाये आपके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें