भगवान श्री परशुराम जी के जयघोषो से गुज उठी खालसा की जन्मस्थली आनंदपुर साहिब

0

आनंदपुर साहिब (सचित गौतम)

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण सभा आनंदपुर साहिब की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री परशुराम जी के जयघोष लगते हुए श्री परशुराम मंदिर आनंदपुर साहिब (नजदीक किसान हवेली) से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न भागों से निकली तथा भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर में आकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा मे भगवान श्री परशुराम जी की सजीव झांकी प्रदर्शित की गई। जो आकर्षण का केन्द्र रही।शहर से निकली इस शोभायात्रा का शहर मे विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व शहर के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया तथा जगह जगह ठंडे मीठे जल, गन्ने के रस, लड्डूयो के प्रसाद व फलो जगह जगह स्टाल लगाकर आमजन मानस ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
चारो ओर भगवान श्री परशुराम जी के जयघोषो से आज खालसे की जन्मस्थली आनंदपुर साहिब गुंज उठी।

आखों देखा हाल

जगह जगह ठंडे मीठे जल का प्रबंध

गन्ने के रस का स्टाल भी श्रद्धालुओं द्वारा लगया गया।

फल व लड्डूयो के स्टाल भी लगे दिखें।

शोभायात्रा मे झाँकियाँ सजाई गई थी ,जो आकर्षण का केन्द्र थी।

शोभायात्रा बैंड बाजो के मधुर धुन के साथ आगे बढ रही थी।

भगवान परशुराम जी पालकी में सवार थे जिसको फूलों से सजाया गया था जो एक मनमोहक नजारा था।

मातृशक्ति व कन्या कलश लेकर चल रही थी जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

युवा वर्ग हाथों मे त्रिशूल लेकर चल रहे थे।

हाथों में भगवा ध्वज लेकर युवा शक्ति शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।

21 महा विद्वान पंडित मंत्र उच्चारण करते हुए शोभायात्रा मे चल रहे थे।

शोभायात्रा मे अल्पाहार का विशेष प्रबंध था।

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

शोभायात्रा के आगे व पीछे कड़ी सुरक्षा का घेरा बना हुआ था।

इस अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की झांकी का फूलों से श्रृंगार व विधि विधान से पूजा अर्चना करके कलशयात्रा व शोभायात्रा रामधूनी कीर्तन के साथ निकाली गई।

ये भी उपस्थित थे

इस अवसर पर पवन शर्मा (पोस्टमास्टर खमेड़ा), सुाशील कुमार (झिंझडी), पं. धर्मवीर (झिंझडी), विवेक गौतम (कोटला), मुनीश शर्मा (कोटला), नरेन्द्र शर्मा (आनंदपुर साहिब), मदनलाल शर्मा (रामपुर), रामकिशन शर्मा (रामपुर), मंगत राम शर्मा (आनंदपुर साहिब), आत्माराम शर्मा (नानोवाल), शाम सुंदर पराशर (आनंदपुर साहिब), प्रेम आचार्य (आनंदपुर साहिब), रवीन्द्र शर्मा (आनंदपुर साहिब), अरविन्द भारद्वाज (मटोर), पं. वीरेन्द्र बिन्दु (गग), संजीव कुमार शर्मा ज्ञान चन्द शास्त्री (नानोवाल), आत्माराम शर्मा (नानोवाल), रमेश शर्मा (नानोवाल), ज्ञान चन्द शर्मा (जज्जर), प्रकाश चंद शर्मा (जज्जर), राम कृष्ण शर्मा (रामपुर), मदनलाल शर्मा (रामपुर), विनोद शर्मा (लमलेहड़ी), सुशील शर्मा (झिंझड़ी), केदारनाथ शर्मा (झिंझड़ी), मनोहरलाल शर्मा (कोटला), रमन शास्त्री (गजपुर), नरेंद्रपाल शर्मा (थलुह), सोमनाथ शर्मा (खमेड़ा), कुलभूषण शर्मा (बीकापुर), वकील मनीश शर्मा, राजकुमार शर्मा (मिंढमा), महेशकान्त शर्मा (आनंदपुर साहिब), मधुसूदन शर्मा (आनंदपुर साहिब), पीयुश आचार्य (आनंदपुर साहिब), जीतेन्द्र दीवान (आनंदपुर साहिब), शामसुन्द्र शर्मा (आनंदपुर साहिब), संजीव गौतम (आनंदपुर साहिब), नरेंद्र शर्मा (आनंदपुर साहिब), हरिओम शर्मा (आनंदपुर साहिब), अनुरत्त शर्मा (आनंदपुर साहिब), पीताम्बर शर्मा (आनंदपुर साहिब) भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें