नवजोत सिंह सिद्धु के खिलाफ बास निवासियों का फूटा आक्रोश, जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी,देखें वीडियो

आनंदपुर साहिब (सचित गौतम)

कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु के खिलाफ ब्राह्मणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में आज गांव बास निवासियों ने कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया व जमकर सिद्धु के खिलाफ नारेबाजी की।इस अवसर पर स्थानीया निवासियों ने जमकर कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु को कोसा व कहा इसी क्रम के तहत गांव गांव में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु के पुतले जलाने की अपील भी की।

आप बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु ने बीते शुक्रवार को चुनावी जनसभा मे पूर्व कैबिनेट अनिल जोशी को जाति सूचक शब्द कहे थे।जिसका आक्रोश पूरे ब्राह्मण समाज में पाया जा रहा है। ब्राह्मण समाज का आक्रोश इतना बढ़ गया है कि उन्होंने कांग्रेस को वोट न देने का भी फैसला किया है।

ये भी उपस्थित थे

इस अवसर पर मनोहर लाल दिवेद्धी, सुनील दत्त, विनोद कुमार राजीव रोज़ी, विशाल लक्की, गुरु दत्त, रोहन दिवेद्धी, नीरज, योगेश, शिव कुमार, पंकज, बलराज फौजी, बुद्ध देव, दुकानदार कृष्ण दिवेद्धी , राम कुमार, बालू, प्रज्जल दिवेद्धी के आलावा भारी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *