जयराम ठाकुर के पहुचते ही जय भाजपा तय भाजपा व भारत माता की जय के जयघोषो से गुज उठा अगमपुर

0

जयराम ठाकुर का दावा पंजाब में अगली सरकार भाजपा व उसके सहयोगियों की होगी

आनंदपुर साहिब (सचित गौतम)

आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डाॅ परमिंदर शर्मा के हक मे चुनाव प्रचार करने के लिए आज बाद दोपहर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनंदपुर साहिब के नजदीक पड़ते गांव अगमपुर पहुंचे। जैसे ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पंडाल मे पहुंचे तो पंडाल जय भाजपा तय भाजपा व भारत माता की जय के जयघोषो से गुज उठा।

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश से बाहर निकल गई ,पर परिवारवाद से वाहर नहीं निकली है। उन्होंने कहा हमारा प्रदेश छोटा है पंजाब हमारा बड़ा भाई है लेकिन हिमाचल में शांति है। उन्होंने कहा हिमाचल में बहुत ही अलग तरह का माहौल है। जयराम ठाकुर ने कहा छोटे भाई की कल्पना है कि मेरा बड़ा भाई भी इस प्रकार शांति के माहौल में रहकर हमारे साथ कार्य करें।

उसके लिए जरूरत है जहां से दिल्ली तक एक कड़ी एक लड़ी बने।भारतीय जनता पार्टी व उनके सहयोगियों की पंजाब मे सरकार बने। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा व उनके सहयोगियों की सरकार बने उसके लिए आप से सहयोग मागने आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा पंजाब में हमारा प्रचार बहुत ही तीव्र गति से बढ़ रहा है। जिससे ये संदेश मिलता है कि हम पंजाब में अपने सहयोगी कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा सुखदेव सिंह ढीढसा से मिरकर सरकार बनाने जा रहे है।

ये भी उपस्थित थे

जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश) डाॅ परमिंदर शर्मा भनूपली(प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी), सतपाल सत्ती (चेयरमैन वित्त आयोग हिमाचल प्रदेश),बिक्रम ठाकुर (उद्योग मंत्री (हिमाचल प्रदेश),गुरुदत्त बास,जतिन्द्र अटवाल (जिला भाजपा अध्यक्ष रूपनगर)सतवीर राणा (मंडल अध्यक्ष आनंदपुर साहिब),राजेश चौधरी (मंडल अध्यक्ष नंगल),अमनदीप कोटला, मनीष कोटला सुदर्शन पूर्व सरपंच नक्किया, प्रदीप कुमार चंदपुर बेला पूर्व सरपंच, राकेश पम्मी नंगल, महेश,राजकुमार ठोडा माजरा, सजय पूर्व सरपंच कोटला, अजय मैहदली, राधेश्याम कोटला, विनायक शर्मा भनूपली,नरीन्द्र कुमार बब्बू(कोटला),महेश कुमार कोटला, गोपाल शर्मा, जीतराम,हितेश शर्मा, रोहित शर्मा, सोमनाथ शर्मा, रामपाल खाहेवाल,जीवन चौधरी (युवा मोर्चा अध्यक्ष) तरसेम समलाह, गुरपाल सिंह बलोली, शिव कुमार दैहनी,शालम लम्बदार,अरविंद भारद्वाज गौगी,सुशील कुमार झिझडी सुभाष बंडल, मनोहर लाल खमेडा(किसान मोर्चा रूपनगर) रवि हंच,आलका ऐरी(महिला मोर्चा अध्यक्ष) राजेश मरकन(अध्यक्ष बुद्धिजीवी) के आलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें