यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! तीन महिला और एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत,सीएम योगी ने घटना पर जताया शोक

0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश 7 मई 2022 (नवीन चन्द्र पोखरियाल)

प्रदेश में मथुरा जिले के पास यमुना एक्सप्रेस वे शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां पर एक कार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ये हादसा हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसमें मरने वालों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं व एक बच्चा शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। उन सभी को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल,ये हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पुरुष व बच्चा शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार में ही फंसे तड़पते रहे घायल

इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के सुबह एक वाहन चालक ने डायल-112 को हादसे की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से़ बाहर निकाला। इस दौरान हुई टक्कर में कार का अगला हिस्सा दब गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे। पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां पर 7 लोगों की मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार कार वैगनआर है। जिस गाड़ी का नंबर UP16 DB9872 है।

घटना पर सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि घायलों का समुचित इलाज किया जाए।

शादी में शरीक होने नोएडा जा रहा था कार सवार परिवार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मथुरा में हादसे का शिकार हुआ परिवार हरदोई के बहादुरपुर-संडीला का रहने वाला था। इस दौरान परिवार शादी में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहा था। उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार राजेश, लल्लू, श्रीगोपाल, संजय, निशा, छुटकी, नंदनी, 6 साल का धीरज और 3 साल का कृष सवार था। आपको बता दें कि राजेश, श्रीगोपाल और संजय सगे भाई हैं। इस हादसे में लल्लू और उनकी पत्नी छुटकी सहित दो बेटे राजेश और संजय, दो बहू निशा और नंदनी और 6 साल के पोते धीरज की मौत हो गई। वहीं, लल्लू का एक बेटा श्रीगोपाल और 3 साल का पोता कृष गंभीर रूप से घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें