पंजाब से बड़ी खबर:विजय सांपला ने दिया एस .सी .कमीशन के पद से त्यागपत्र

चंडीगढ (आज़ाद वार्ता)
नेशनल एस.सी. कमीशन के राष्ट्रीय चेयरमैन विजय सांपला को लेकर अहम खबर सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। यह भी जानकारी मिली है कि विजय सांपला पंजाब बीजेपी संगठन में वापसी करने जा रहे हैं।
उन्हें पंजाब बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
बताया जा रहा है कि यह फैसला 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर लिया जा रहा है। मिली खबर अनुसार वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं और उन्हें होशियापुर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।वहीं विजय सांपला ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है।