बड़ी खबर-सऊदी अरब ने भारत समेत 6 देशों के यात्रियों को 1 दिसंबर से अपने देश में सीधे प्रवेश करने की दी है अनुमति

0

खाड़ी देश से सऊदी अरब से आज एक अच्छी खबर सामने आई है। सऊदी अरब ने 1 दिसंबर 2021 से भारत सहित 6 देशों के यात्रियों को अपने देश में सीधे….

नई दिल्ली 26 नवम्बर (नवीन चन्द्र पोखरियाल)

खाड़ी देश से सऊदी अरब से आज एक अच्छी खबर सामने आई है। सऊदी अरब ने 1 दिसंबर 2021 से भारत सहित 6 देशों के यात्रियों को अपने देश में सीधे प्रवेश करने की इजाजत दे दी है।

दरअसल, कोरोना के कारण सऊदी अरब में प्रवेश के लिए यात्रियों को कई तरह के नियमों का पालन करना होता था। वहीं, अब सऊदी अरब के आधारिक बयान के मुताबिक भारत समेत 6 देशों को 15 दिन थर्ड कंटरी में क्वारंटीन किए बिना देश में प्रवेश करने की इजाजत दे दी गई है। सऊदी अरब के मंत्रालय ने ये फैसला कोरोना से बने हालातों में सुधार को देखते हुए लिया है।

सऊदी अरब मंत्रालय के अनुसार भारत समेत पाकिस्तान, ब्राजील, इंडोनेशिया, वियतनाम और मिस्र के यात्रियों को अपने देश में सीधे प्रवेश की अनुमति दी है। हालांकि, मंत्रालय ने कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने और एतिहात बरतने पर जोर दिया है।

आपको बता दें कि भारत से बड़ी संख्या में हर रोज मुस्लमान धार्मिक यात्रा उमराह पर सऊदी अरब के मक्का और मदीना शहर जाते हैं।

कोरोना के चलते 15 मार्च, 2020 को सऊदी अरब ने वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी। वहीं, 17 मई, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा का निलंबन उन 20 देशों के लिए हटा जहां करोनो का प्रभाव अधिक नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें