वार्ड 19 रामदरबार से भाजपा की योगिता विक्की शेरा ने किया शक्ति प्रदर्शन

चंडीगढ़ (केवल भारती)
भाजपा से वार्ड 19 से प्रत्याशी श्रीमती योगिता विक्की शेरा अटकान जी के लिए आज रामदरबार में पदयात्रा निकाल कर वोट की अपील की गयी। जिसमे भारी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग परिवार सहित शामिल हुए। भारी हजूम को देखते हुए लगा कि यह सीट भाजपा की झोली में जानी निश्चित है।एकता के साथ पदयात्रा में पदयात्रा में अरुण सूद अध्यक्ष भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के इलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर विशेष तौर पर शामिल हुए। कांग्रेस को अलविदा कर आयी श्रीमती शीला फूल सिंह विशेष आकर्षण का केंद्र रही। डिप्टी मेयर श्रीमती फार्मिला के इलावा भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा का सुभारम्भ करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने कहा कि रामदरबार लोगो के मकानों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराया जायेगा उन्होंने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि केजरीवाल ने आज तक झूठे प्रलोभनो के शिवाय कुछ नी दिया। श्री अरुण सूद ने कहा कि कांग्रेस परिवारबाद की पार्टी है यहॉ रेल गेट में फंसे पवन बंसल के परिवार अतिरिक्त कांग्रेस में किसी कार्यकर्ता की बुकत नहीं जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इसलिये रामदरबार से यहाँ की लोकल उम्मीदवार व समाज सेविका श्रीमती विक्की शेरा जी को वोट देकर भाजपा से चंडीगढ़ नगर निगम में भेजें।