कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के 10 जिला प्रधान नियुक्त किए हैं

0

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी नई पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के 10 जिला प्रधान नियुक्त किए हैं। कैप्टन की तरफ से एडवोकेट हरिन्दर सिंह जौड़कियां को बठिंडा शहरी, प्रोफैसर भुपिंदर सिंह को बठिंडा देहाती, कैप्टन एम.एम. बेदी को फाजिल्का, सन्दीप सिंह बराड़ को फरीदकोट, जगमोहन शर्मा को लुधियाना शहरी, सतिन्दरपाल सिंह सत्था को लुधियाना देहाती, जीवन दास बाजवा को मानसा, के.के. मल्होत्रा को पटियाला शहरी, नवदीप सिंह मोखा को संगरूर और सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को शहीद भगत सिंह नगर का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें