केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल चंडीगढ बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शान्तिपूर्ण संपन्न

0

चंडीगढ (सचित गौतम)

केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल चंडीगढ बार एसोसिएशन (2023-2024) का चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव के लिए श्री जी.एस.साठी (अधिवक्ता) को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिनकी निगरानी में चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चुनाव चार पदों के लिए हुआ, जिसमें केवल सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। उनके अनुसार ब्रजेश मित्तल (अधिवक्ता),जगदीप जसवाल (अधिवक्ता), के.बी शर्मा (अधिवक्ता) व मोनिका कोंडल (अधिवक्ता) को चुना गया।

इनको मिली ये जिम्मेदारी

केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल चंडीगढ बार एसोसिएशन (2023-2024) चुनाव में ब्रजेश मित्तल (अध्यक्ष),जगदीप जसवाल (उपाध्यक्ष),के.बी. शर्मा (सचिव) व मोनिका कोंडल (सयुंक्त सचिव) को चुना गया। सभी अधिवक्ता ने चुने हुए पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। चुने हुए पदाधिकारियों ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारी नई टीम आपके सहयोग से हर समस्या का समाधान करने के लिए चौबीस घंटे तत्पर रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें