चंडीगढ़ प्रशासन ही नागरिकों को फ्री तिरंगा झंडा मुहिया करवाए , जिससे हर एक नागरिक अपने घर अपनी दुकान पर तिरंगा झंडा लगा सके:दीपा दुबे

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने उठाया सवाल क्यों नहीं शहर वासियों को फ्री में दिए जा रहा तिरंगा झंडा
दीपा दुबे ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से कहा है कि क्यों नहीं प्रशासन ही शहर वासियों को फ्री में तिरंगे झंडे का वितरण करें
चंडीगढ़ (विवेक गौतम कोटला, केवल भारती)
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने एक पत्र चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को लिखा । पत्र में दीपा दुबे ने हर घर तिरंगा की मुहिम को लेकर बात की है।
प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से कहा है कि आज बहुत से लोगों के घर पर खाने के लिए अन्न नहीं है, तो वह प्रशासन द्वारा दिए जा रहे ₹20 का तिरंगा झंडा कहां से ले सकता है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन जब कोई केंद्रीय नेता चंडीगढ़ आते हैं तो करोड़ों रुपया उनके आने और जाने पर क्यो खर्च करता है।
दीपा ने कहा कि क्यों नहीं चंडीगढ़ प्रशासन ही चंडीगढ़ के नागरिकों को फ्री में तिरंगा झंडा बांटे ताकि चंडीगढ़ का हर एक नागरिक अपने घर पर अपने दुकान पर तिरंगा झंडा देश का लगा सके।
दीपा दुबे ने प्रशासन बनवारीलाल पुरोहित से कहा है कि हरियाणा सरकार की जो बसे चल रही हैं उसके ऊपर हर घर तिरंगा के मुहिम की बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाकर बसों को सजाया गया है । लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि जिन बसों पर तिरंगा झंडा फ्लेक्स में लगाया गया है उन्हीं पर बसों में बैठी सवारिया उल्टियां कर रहे हैं।
कृपया कर प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित जी इस बात का संज्ञान लेकर उचित जगहों पर सरकारी बसों पर फ्लेक्स लगवाएं पर ध्यान दे, जिससे तिरंगे झंडे का अपमान ना हो सके।
दीपा दुबे ने कहा कि शहर भर में तिरंगा झंडा नगर निगम द्वारा बांटा जा रहा है और नगर निगम के अधिकारी छोटे दुकानदारों जैसे कि मोची, धोबी, नाई , कुम्हार, इत्यादि लोगों से भी पैसे वसूल कर रहे हैं ।
अंत में दीपा दुबे ने चंडीगढ़ के प्रशासक से अपील की है कि चंडीगढ़ में हर नागरिक को फ्री में चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा तिरंगा झंडा बांटा जाए। ताकि चंडीगढ़ का हर एक नागरिक देश का तिरंगा झंडा अपने घर पर शान से लहरा सके।