
चंडीगढ़,आज़ाद वार्ता
पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। चन्नी सरकार ने नशे और भ्रष्टाचार के इल्जाम में फंसे 11 पुलिस अधिकारियों और कमर्चारियों को बर्खास्त कर दिया है। चन्नी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए साफ संदेश दिया है कि करप्शन को कतई बरदाश्त नहीं करेंगे।
जानकारी के मुताबिक पंजाब की चन्नी सरकार पुलिस महकमे में करप्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आदेश पर आज पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस के 11 मुलाजिमों को बर्खास्त किया गया है। इस सभी पर नशा और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। सरकार ने इृन पुलिसकर्मियों पर गाज गिराते हुए बर्खास्त कर दिया। इसे एक सब इंस्पेक्टर, 4 एएसआई, 3 हवलदार और 3 सिपाही शामिल हैं।