कर्नाटक में अपराधी बेखौफ- बेलगाम में श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष पर गोलियों से हमला, ड्राइवर घायल, पादरियों पर लगाया था धर्मांतरण का आरोप

0

नई दिल्ली 8 जनवरी 2023 (नवीन चन्द्र पोखरियाल)

कर्नाटक के बेलगाम में श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिताकेरा पर गोली चलाने की घटना प्रकाश में आई है। मामला हिंदलगा गाँव के पास 7 जनवरी 2023 की देर रात का है। फायरिंग में अध्यक्ष के ड्राइवर के घायल होने की सूचना है।

अधिकारियों ने रविवार (8 जनवरी 2023) को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिताकेरा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी। घटना में उनका ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया जबकि रवि बाल-बाल बचे। पुलिस के अनुसार, दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस अब उन अज्ञातों की तलाश में जुटी है जिन्होंने रवि पर फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि रवि पर चलाई गई गोली उन्हें छूकर निकली, जो दूसरे व्यक्ति को लगी। वह भी इलाज के लिए अस्पताल में है। पुलिस की पूछताछ में अब तक सामने आया है कि जिलाध्यक्ष के साथ किसी की दुश्मनी नहीं थी। आगे पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज किया है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रवि बताते दिख रहे हैं कि उन पर हमला करने वाले बाइक पर आए थे और उसके बाद उन्होंने उनकी कार पर गोली चलाई। घटना में उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आपको बता दें बता दें कि रवि ने साल 2021 में बेलगाम में हो रहे हिंदू धर्मांतरण के लिए एक ईसाई पादरियों के समूह पर आरोप लगया था। उन्होंने कहा था कि बाहरी राज्य के पादरी आकर बेलगाम में हिंदुओं का धर्मांतरण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें