मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दिल्ली हाईकमान का आदेश, प्रशांत किशोर की पंजाब चुनाव के लिए ली जाए सलाह

चंडीगढ़ (आज़ाद वार्ता)
पंजाब में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले रहे हैं। पोलिटिकल स्ट्रेटेजिस्ट प्रशांत किशोर भले ही राहुल गांधी की आलोचना कर बीजेपी के पक्ष में भविष्यवाणी कर रहे हो, लेकिन कांग्रेस है कि उनके सम्मोहन से बाहर नहीं निकल पा रही है।
ताजा उदाहरण पंजाब से सामने आया है, जहां एक बार फिर प्रशांत किशोर की सेवा कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव में ले सकती है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की सेवा लेने के प्रस्ताव पर पार्टी के नेताओं से विचार देने को कहा।