दिल्ली को है चंडीगढ़ जैसा बनाने की जरूरत है: खेर

0

चंडीगढ़(केवल भारती)

शहर की सांसद किरण खेर शुक्रवार को नगर निगम चुनाव में मतदान करेंगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद वीरवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को जम कर लताड़ा। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अब जितने भी लीडर हैं वह सभी डंपिंग ग्राऊंड के बनने के समय कांग्रेस के साथ सत्ता में थे। इनमें से कुछ मेयर भी थे। तब क्यों नहीं इन्होंने कुछ किया। अब वह बोल रहे रहे हैं हम चंडीगढ़ को दिल्ली जैसा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को चंडीगढ़ जैसा बनाने की जरूरत है। हम चंडीगढ़ को जैसा है वैसा रखना चाहते हैं
हमारे पास सारी सुविधाएं हैं जो हमने लोगों को दी हैं। आम आदमी पार्टी वाले तो मोहल्ला क्लीनिक की बातें करते हैं, हमारे चंडीगढ़ में तो हर सेंक्टर में पहले से ही क्लीनिक हैं। हमारे पास इतने अच्छे अस्पताल हैं, इतने अच्छे डॉक्टर हैं। हम लोगों ने कोरोना के समय कितना अच्छा काम किया। चंडीगढ़ ही था जहां अस्पतालों में पहले से ही आक्सीजन प्लांट लगा दिए गए थे जिससे लोगों को आक्सीजन की कमी नहीं हुई। दिल्ली में तो आक्सीजन के लिए त्राहि त्राहि मच गई थी। खेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता तो पॉलिटिकल भाषण देते हैं जो सच्चाई से बहुत दूर होता है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है और ए टीम है तो कांग्रेस की है उसे सी टीम ही समझा जाए। खेर ने कहा कि शहर के लोगों को उनकी बातों में नहीं आना चाहिए। न उन्होंने वहां कुछ किया है और न यहां करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें