मुबा देवी को भी काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह विकसित करने की उठी मांग

0

चंडीगढ, मुंबई(आज़ाद वार्ता)

उत्तर भारतीय भाजपा मोर्चा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है की मुबा देवी का भी विकास उसी तरह से किया जाए, जिस तरह से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी का किया गया है। ज्ञात हो की मुबा देवी को न सिर्फ मुंबई अपितु सम्पूर्ण महाराष्ट्र की अधिष्ठात्री देवी के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। यहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु देवी का दर्शन एवम पूजन करते हैं। दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए यहां की सड़कें आदि काफी संकरी हुई हैं ,जिससे दर्शनार्थियों को दिक्कत होती है खासकर नवरात्रि में क्योंकि नवरात्रि में दर्शनार्थियों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। इसीलिए अर्जुन गुप्ता ने इसे बाबा विश्वनाथ धाम की तरह विकसित करने की मांग की है। अर्जुन गुप्ता की मांग का परिणाम है की इसका संज्ञान मुख्यमंत्री कार्यालय महाराष्ट्र सरकार ने लिया एवम वहां पर उसका सर्वे करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मुबा देवी गए। हो सकता है जल्द ही इसका परिणाम मिले और मुबा देवी का विकास कार्य शुरू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें