प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से सीधा सवाल क्या यह है स्मार्ट सिटी चंडीगढ़? दीपा दुबे

0

सांसद किरण खेर क्यों नहीं चंडीगढ़ का दौरा करती क्या सिर्फ सरकार से पिछले 9 सालों से सरकारी तनख्वाह लेने के लिए ही सांसद बनी है क्यों नहीं चंडीगढ़ की समस्या को हल करती: दीपा दुबे

चंडीगढ़ (सचित गौतम)

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे के समक्ष शिकायत आई की संजय कॉलोनी इंडस्ट्री एरिया में ना तो महिला के शौचालयों के बाहर गेट है और ना ही नहाने के लिए कोई जगह बनाई गई है। महिलाएं बुजुर्ग और छोटी बच्चियां खुले में नहाती हैं। और ना ही बच्चों को पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी है।

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने आज संजय कॉलोनी का दौरा किया और वहां पर लोगों की समस्या को सुना।

दीपा दुबे ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की दोहाई देने वाले प्रशासन के अधिकारियों से यह सीधा सवाल किया है कि क्या गरीब जनता को इस तरीके से तंग करना वह उनके ऊपर इस प्रकार का अत्याचार क्या दर्शाता हैं?

दीपा दुबे ने सांसद किरण खेर और संजय कॉलोनी की महिला पार्षद और चंडीगढ़ के मेयर को आड़े हाथ लेते हुए कहा है क्या सरकार की तनख्वाह और जनता से वोट लेने तक ही सीमित है। और दीपा ने कहा कि अपने ए सी कमरों से बाहर निकलकर धरातल पर आकर चंडीगढ़ की संजय कॉलोनी की हालत और दुर्दशा देखें कैसे लोग यहां पर अपना जीवन का निर्वाह कर रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर है, रुका हुआ नालियों का गंदा पानी, पीने वाला पानी जो होदी से लिया जाता है, महिलाओं छोटी बच्चियों और बुजुर्गों के लिए नहाने का कोई भी स्थान सुनिश्चित नहीं है वह चलती सड़क के किनारे खुले में नहाना, विकलांग शौचालय में पानी के नल का ना होना जिसके कारण विकलांग को इस्तेमाल करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को बिना दरवाजे के शौचालयों को इस्तेमाल करना पड़ रहा है। जब यह वहां के सफाई कर्मचारी से इस बात के बारे में पता किया गया कि क्या उसने यह शिकायत की शौचालय में समस्याएं आ रही हैं ना नल है ना दरवाजे हैं सफाई कर्मचारी ने बताया कि अधिकारी को पिछले 6 महीने पहले ही इस बात की सूचना दे दी थी कि यहां पर यह समस्या आ रही है। लेकिन आज तक इन समस्याओं का हल नहीं किया गया है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हैं और चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम भी स्वच्छता की बड़ी-बड़ी बातें करता है लेकिन चंडीगढ़ के इंडस्ट्री एरिया में चंडीगढ़ की महिलाओं बेटियों और बुजुर्गों के साथ जो अन्याय चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम महिलाओं को खुले के अंदर नहाना पड़ रहा है और छोटे बच्चों के लिए आंगनवाड़ी पहले थी और अब तोड़ दी गई है इस पर प्रशासन और नगर निगम क्यों मुख दर्शक बनकर बैठा है।

चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से सीधा सवाल करते हुए दीपा दुबे ने कहा है कि क्यों चंडीगढ़ कि गरीब महिलाओं जो कॉलोनी में रहती हैं उनकी सुरक्षा का जिम्मा किसका है और देश का भविष्य एक सड़क किनारे खुले में शौच कर रहा है और खुले में नहा रहा है। पीने के लिए संजय कॉलोनी निवासियों के लिए साफ पानी नहीं है क्या यही है स्मार्ट सिटी चंडीगढ़।

अंत में दीपा दुबे ने प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से अपील की है कि संजय कॉलोनी की समस्याओं को जल्द से जल्द प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को कहकर ठीक करवाई जाए जिससे संजय कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं बुजुर्गों छोटी बच्चियों और युवाओं को जो समस्याओं रोजमर्रा की जिंदगी में आ रही है उसको जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। और संजय कॉलोनी में फिर से आंगनबाड़ी खोली जाए ताकि गरीब बच्चे वहां पर पढ़ सकें और उनका भविष्य उज्जवल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें