भूस्खलन की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच की मौत, एक घायल

0

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। भूस्खलन की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। रास्त पंचायत के राकसोड़ी (खिजराड़ी) गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया।

हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात उस समय पेश आया जब एक ही परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच मकान पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया।

मृतकों की पहचान ममता (27) पत्नी प्रदीप सिंह, इशिता (8) पुत्री प्रदीप सिंह, अलीशा (6) पुत्री प्रदीप सिंह, ऐरंग (2) पुत्री प्रदीप सिंह और आकांशिका (7) पुत्री तुलसी राम गांव खड़ेच (हलाहां) के तौर पर हुई है। जबकि, प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के प्रयास किए। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें