कांग्रेस को छोड पूर्व कैबिनेट मंत्री अश्वनी सेखड़ी हुए भाजपा में शामिल, दिल्ली में अमित शाह से मिले

0

चंडीगढ (आज़ाद वार्ता)

बटाला से तीन बार विधायक रह चुके अश्वनी सेखड़ी परिवार सहित दिल्ली में केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह की कोठी में जा कर भाजपा में शामिल हो गए। सेखड़ी ने कहा कि अगर पंजाब को बचाना है तो राज्य में भाजपा की सराकर को लाना ही होगा।
कांग्रेस का आधार पूरे देश में खतम हो चुका है और बहुत से बढ़े नेता पहले ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

2022 से चर्चाओं में थे

कांग्रेस हाई कमान के कई आला नेताओं के साथ अश्वनी सेखड़ी की नजदीकियां रही हैं। लेकिन सेखड़ी अपने ही इलाके में अपनी पार्टी के नेताओं का हमेशा निशाना बनते रहे। जिस कारण सेखड़ी 2022 के विधान सभा चुनावों से पहले अकाली दल पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं में रहे थे। पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान सेखड़ी को बटाला विधान सभा सीट से टिकट लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। लेकिन पार्टी की गुटबाजी के कारण सेखड़ी को हार देखी पड़ी थी।

सिद्धू के साथ थे सेखड़ी

अश्वनी सेखड़ी पंजाब के पूर्व मुख्यामंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रहे थे लेकिन बाद में जब पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना गुट खड़ा किया तो सेखड़ी ने सिद्धू के साथ हो लिए। सेखड़ी और तृप्त बाजवा पिछली कांग्रेस की सरकार के दौरान एक दूसरे के विरोधी रहे थे। इस दौरान सेखड़ी ने तृप्त बाजवा को तालीबानी संबोधित करते रहे हैं और अपनी व परिवार की जान को तृप्त बाजवा से जान का खतरा भी बताते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें