वृहद पंजाब को सशक्त किया था महाराजा रणजीत सिंह ने – बनवारीलाल पुरोहित

0

आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण है महाराजा रणजीत सिंह का जीवन – सत्यपाल जैन

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब राजभवन में किया महाराजा रणजीत सिंह पुस्तक का लोकार्पण

इतिहासकार डॉ अमित राय जैन लिखी है “शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह” पुस्तक

चंडीगढ़ (केवल भारती, विवेक गौतम कोटला)

पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल श्री सत्यपाल जैन के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की! भेंटवार्ता के दौरान इतिहासकार डॉ अमित राय जैन के द्वारा लिखित पुस्तक “शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह” की प्रथम प्रति उन्होंने राज्यपाल को भेंट कर पुस्तक लोकार्पण कराया!शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है! जिसकी भूमिका हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर पदमश्री प्रोफेसर हर महेंद्र सिंह बेदी के द्वारा लिखी गई है! दिल्ली के विख्यात प्रकाशन किताब वाले प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित प्रस्तुत पुस्तक को लोक अर्पित करते हुए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह का जीवन कई मायनों में आदर्श रहा है, उन्होंने अपनी बुद्धि एवं शौर्य के चलते पूरे पंजाब को एक वृहद शक्ति के रूप में संगठित किया ! आज भी महाराजा रणजीत सिंह के कार्य एवं उनके द्वारा स्थापित किया गया सांगठनिक ढांचा पंजाब प्रदेश को संपूर्ण देश में एक अलग स्थान प्रदान करता है!भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने इस अवसर पर कहा कि महाराजा रणजीत सिंह का जीवन हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श एवं प्रेरणा प्रदान करने वाला रहा है ! उनके जीवन एवं कार्यों पर पुस्तक लिखने के लिए लेखक डॉ अमित राय जैन धन्यवाद के पात्र हैं!
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर हरमहेंद्र सिंह बेदी ने प्रस्तुत पुस्तक को पंजाब के विश्वविद्यालयों में कोर्स में लगाए जाने की बात की ताकि पंजाब के महान इतिहास की सही जानकारी शोध छात्रों तक पहुंच सके!
पुस्तक की प्रथम प्रति राज्यपाल को पुस्तक के लेखक डॉ अमित राय जैन एवं प्रकाशक प्रशांत जैन ने सम्मिलित रूप से प्रदान कर लोक अर्पित किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें