गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 37 में से 23 पर्यवेक्षक राजस्थान के लगाए, गहलोत के मंत्रियों की अनुशंषा पर मिलेगा टिकट; जानें वजह

0

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले 37 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें से 23 पर्यवेक्षक राजस्थान के लगाए गए है। राजस्थान कांग्रेस के 13 मंत्रियों और 10 विधायकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

सभी लगाए गए पर्यवेक्षक 22 विधानसभा क्षेत्रों में अपने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में जाकर दावेदारों की रायशुमारी करेंगे। मजबूत दावेदारों की सूची बनाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। जिसके बाद उन संभावित नामों में से फाइनल प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। इस बार गुजरात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा है। रघु शर्मा गहलोत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद रघु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले विधानसभा चुनाव में सीएम अशोक गहलोत गुजरात के प्रदेश प्रभारी थे। गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी।

37 में से 23 पर्यवेक्षक राजस्थान के

37 में से 23 पर्यवेक्षा राजस्थान से चुने जाने की वजह कई हैं। पड़ोसी राज्य के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पार्टी में बड़ी हैसियत तो है ही साथ ही उनका पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में बतौर प्रभारी नाता भी इस सूबे से रहा है। वहीं इस बार भी राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी हैं। इसलिए राजस्थान के नेताओं को मौका दिया गया है। जिन मंत्रियों को गुजरात विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक लगाया गया है उनमें मंत्री बीडी कल्ला, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, प्रमोद जैन भाया और रामलाल जाट जैसे बड़े चेहरे हैं। मंत्रियों के अलावा विधायकों में राजकुमार शर्मा, पानाचंद मेघवाल, अमीन कागज़ी का भी नाम शामिल है। इस लिस्ट में पूर्व सांसद करण सिंह यादव और ताराचंद भगौरा भी मौजूद हैं।

इन मंत्रियों- विधायकों को लगाया पर्यवेक्षक

मंत्री सुखराम विश्नोई और विधायक गोपाल मीना अमरैली, बीडी कल्ला आनंद. अमित चाचाण खेड़ा, उदयलाल आंजना मेहसाणा, सुरेश मोदी गांधीनगर, अर्जुन बामणिया छोटा उदयपुर, गोविंद राम मेघवाल भरूच, रामलाल मीना बारडोली, राजकुमार शर्मा सूरत, हाकम अली हैदराबाद पूर्व, अमिन कागजी और धर्मेंद्र राठौड़ अहमदाबाद वेस्ट, शकुंतला रावत और अशोक बैरवा सुरेंद्र नगर, सालेह मोहम्मद और इंद्राज गुर्जर कच्छ, अशोक चांदना बनासकांठा, रामलाल जाट पाटन, प्रमोद जैन भाया और पानचंद मेघवाल राजकोट, राजेंद्र यादव जामनगर, महेंद्र जीत सिंह मालवीय दाहोद और करण सिंह यादल व महेंद्र गहलोत को जूनागढ़ का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें