शुक्रवार, 22 अप्रैल, 2022 का राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 22 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
मेष : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी।
प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।
बृषभ : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें।
मिथुन : अत्याधिक भावुकता भावनात्मक शोषण का कारण बनेगी। वर्तमान स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों के बीच लोकप्रिय होंगे।
कर्क : भौतिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा। भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचाएंगी। परिजनों की चिंता मन में उत्पन्न होगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे।
सिंह : पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन परेशान होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें।
कन्या : अपने भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें। सामाजिक मान-मर्यादा बढ़ेगी। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा निखरेगी।
तुला : किसी अवरोधित कार्य की पूर्ति हेतु मन विशेष रूप से चिंतित होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। जीवन में नीरसता कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।
वृश्चिक : प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से उत्साहित होंगे। मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।
धनु : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। अपने अंदर नई ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। बिगड़े संबंधों को सुधारें। व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मकर : भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। स्थितियों में आकस्मिक सुधार होगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। मजाकिया स्वभाव से वातावरण में महत्ता बढ़ायेंगे।
कुंभ : दूसरों को आकषिर्त करने का क्षमता का भरपूर लाभ मिलेगा। मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन हतोत्साहित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
मीन : जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। परिजनों की चिंता से परेशान होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय संभव। पूर्वाग्रहवश अपने निकट संबंधियों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है।