आज का राशिफल (21 जनवरी 2022)

0

मेष (ARIES) :प्रॉपर्टी या शेयर में निवेश करते हुए सजग रहें, सुरक्षित रहेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका मिलने वाला है,तैयार रहें। जॉब बदलने या शुरू करने की इच्छा रखने वाले सफल रहेंगे।

सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी,इसे मेंटेन रखना होगा। घर में होने वाली बहस से रिश्तों में कड़वाहट घुल सकती है।

शुभ अंक : 8, शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

वृष (TAURUS) :आपकी शानदार पर्सनेलिटी किसी परेशानी को टिकने नहीं देगी। बजट बनाकर उसका अनुसरण करें,वित्तीय मैनेजमेंट सही रहेगा। प्रॉपर्टी या ज्वेलरी में निवेश कर सकते हैं,अच्छा भविष्य दिख रहा है। पारिवारिक रिश्ते मधुर बने रहेंगे,शांति और सुकून का एहसास होगा। सीनियर या सहकर्मी के संग बहस करने से बचें,समस्या हो सकती है।

शुभ अंक : 6, शुभ रंग : पीला

मिथुन (GEMINI) :आर्थिक स्तर पर खुशहाली रहेगी,आमदनी का प्रवाह बढे़गा। बिजनेस पार्टनर के साथ स्पष्ट रहें,खुलकर बोलना जरूरी है। एक काम से जुड़े रहना पसंद नहीं,कुछ अलग कर सकते हैं।

परिवार को अब ज्यादा वक्त दे पाएंगे,काफी सुकून मिलेगा। सच्चे मित्र की पहचान होनी चाहिए अन्यथा धोखा खा सकते हैं।

शुभ अंक : 7, शुभ रंग : पिच

कर्क (CANCER) :वित्तीय स्तर पर स्थिति सामान्य रहेगी,बेहतर कर सकते हैं। परिवार को आपके साथ की जरूरत पड़ने वाली है,ध्यान रखें। सेहत के प्रति सतर्क रहें,ज्वाइंट पेन का खतरा हो सकता है। करियर में सुखद मोड़ आएगा,तरक्की मिलने के संकेत हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में लक्ष्य पाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

शुभ अंक : 15, शुभ रंग : चॉकलेट

सिंह (LEO) :अपने गुस्से को नियंत्रित रखने की कला सीख सकते हैं। करीबी लोगों से प्यार करना सीखें,द्वेष रखना ठीक नहीं। आसपास साफ-सफाई रखें,इससे पॉजिटिविटी बनी रहेगी पैसे को लेकर थोड़ी समस्या होगी लेकिन मैनेज हो जाएगा। परिवार के लोगों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है।

शुभ अंक: 6, शुभ रंग : पीला

कन्या (VIRGO) :आमदनी का नया जरिया खुलने वाला है,संतुष्ट रहेंगे। परिवार में सबको इंडिपेंडेंट बनाने का प्रयास करेंगे। फिटनेस के लिए डाइट पर कुछ प्रयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने लिए रोल मॉडल की तलाश करेंगे। किसी के प्यार में पड़ने के संकेत हैं,आगे बढ़ सकते हैं।

शुभ अंक : 15, शुभ रंग : लाइट ग्रीन

तुला (LIBRA) :निवेश से अपेक्षित रिटर्न मिलने वाला है,निश्चिंत रहें।

जल्द ही कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं,ताजगी मिलेगी। बिजनेस बढ़ाने का सही मौका है,प्रयास कर सकते हैं।

परिवार के साथ समय बिताना खुशी और सुकून देगा। अच्छे स्वास्थ के लिए व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं।

शुभ अंक : 4, शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

वृश्चिक (SCORPIO) : बजट बनाकर चलें, आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी है। परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का सपना पूरा कर पाएंगे। नई चीजें सीखना अच्छा रहेगा,अति उत्साह से भरे रहेंगे। मानसिक और भावनात्मक सेहत का ध्यान रखना होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

शुभ अंक : 11, शुभ रंग : पिंक

धनु (CAPRICORN) :दिन शानदार रहने वाला है,सब अनुकूल रहने की उम्मीद है।

प्रोफेशनल क्षेत्र में सजग रहें,सीनियर से उलझना ठीक नहीं। पढ़ाई के क्षेत्र में की गई मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। सोशल मीडिया और परिवार के लिए समय निकालना चाहेंगे।

सेहत को लेकर चल रही परेशानी जल्द दूर होगी,निश्चिंत रहें।

शुभ अंक : 15, शुभ रंग : बैंगनी

मकर (CAPRICORN) :प्रोफेशनल क्षेत्र में कुछ बदलाव लाना फायदेमंद होगा। परिवार के लोग आपकी कर्त्तव्य निष्ठा से प्रसन्न रहेंगे।

आपसी संबंध मजबूत होने वाला है,उत्साहित करेगा। समय पर कर ली गई मरम्मत आपका पैसा बचा देगा। बाहर का खाना खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं।

शुभ अंक : 11, शुभ रंग : लेवेन्डर

कुम्भ (AQUARIUS) :भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा का इंतजाम जरूरी है। परिवार के साथ वक्त बिताना रोमांच से भर सकता है। सही करियर चुनाव वास्तव में सफलता की शुरुआत है।

सही करियर का चुनाव कर अपना भाग्य बदल सकते हैं। मुश्किल वक्त को अलविदा कहने का समय आ गया है।

शुभ अंक : 6, शुभ रंग : पीला

मीन (PISCES) :जल्द ही सफलता की नई कहानी लिख सकते हैं। आमदनी बढ़ाने का कोई जरिया सामने आ सकता है। परिवार के लोगों को ज्यादा समय देना संभव होगा। करियर आपकी सोच को नया आयाम दे सकता है। घरेलू नुस्खा किसी जटिल समस्या से राहत देने वाला है।

शुभ अंक : 15, शुभ रंग : चॉकलेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें