मंगलवार, 10 मई, 2022 का राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 10 मई, 2022 का राशिफल।
मेष : कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान दें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य ब्यस्तता रहेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से खुश होंगे।
कर्क : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।
सिंह : कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारने का प्रयास करें।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता रहेगी। शिक्षा में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा।
तुला : हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
वृश्चिक : मौसम के अनुकूल स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। महत्पूर्ण कार्यों मे लापरवाही न बरतें।
धनु : सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कुछ अच्छे आसार उत्साहित करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं का आकलन करें।
मकर : किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में साधनाभाव परेशान करेगा। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। खान-पान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति का योग है।
मीन : आर्थिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। वाद-विाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।