मंगलवार, 8 मार्च, 2022 का राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 8 मार्च, 2022 का राशिफल।

मेष : नई युक्तियों के साथ लाभ के नये अवसर मिलेंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्यक्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है।कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न करेंगी।
बृषभ : कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।
मिथुन : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा।
कर्क : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में अच्छी छबि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा।
सिंह : परिजनों से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। आवेश में किये कार्य से हानि संभव। काफी सारे अवरोधित कायार्ें को हल होने के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु चिंता संभव।
तुला : जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर गंभीर न हों। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक : भावना से उद्वेलित मन से गलतियां संभव हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्याभाव न आने दें।
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा।
मकर : अच्छी व्यवहार कुशलता से मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। जीवन में आ रही कठिनाइयों से मन में हीन भावना न पालें बल्कि अपनी क्षमताओ पर भरोसा रखें। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।
कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य कुशलता व बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
मीन : मन में नकारात्मक विचार न आने दें। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधियों के प्रति कटुता न रखे।

ये भी पढ़ें