Horoscope Today 13 Dec 2021: आज इन 4 राशियों को होगा खूब फायदा, बढ़ेगी आमदनी, प्रमोशन मिलने का संकेत

मेष: आज आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आप को मुश्किल में डाल सकता है। इस के कारण महत्व का समय गुमाना पड़ेगा। किसी के साथ बहसबाजी होने की संभावना है। आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है, लिहाजा आपको सावधान रहना होगा।
वृषभ: आज का दिन आपके लिए शुभ है। करियर-व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा।
मिथुन: आज नये कार्यों को करने में सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी।
कर्क: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दिन की शुरूआत अच्छी होगी। किसी मंदिर या फिर तीर्थ स्थल पर जाना हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। गुरुजनों के आशीर्वाद से परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणामकारी रहेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें।
कन्या: आज आप के व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनन न फंसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगा। किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी। देश- विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा।
तुला: आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रह सकती है अथवा सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सामना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ़ कोई साजिश रच सकते हैं। ऐसे में उनसे जरूर सावधान रहें।
वृश्चिक: आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन शुभ है।
धनु: आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी।
मकर: तन मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। किसी विवाह समारोह या पार्टी में जाने का संयोग है। आर्थिक लाभ मिलने के योग है।
कुंभ: परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े हो सकते हैं। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन में किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति रहेगी।
मीन: आज विचारों को गतिशीलता कारण दुविधा का अनुभव करेंगे। जिससे कोई एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे।