साल 2022 में शनि बदलेंगे राशि, किस राशि पर रहेगी साढ़ेसाती और ढय्या, कैसा होगा आप पर असर?

0

चंडीगढ़ (आज़ाद वार्ता)

शनि ग्रह का राशि परिवर्तन काफी मायने रखता है। शनि जब एक राशि को छोड़कर किसी दूसरी राशि में जाते हैं तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि की ढय्या।

इन दोनों ही स्थितियों में मनुष्य को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि एक साथ 5 राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं।

वर्तमान में शनि की स्थिति
शनि 24 जनवरी 2020 से मकर राशि में हैं। शनि के मकर राशि में होने से पांच राशियों पर इसका प्रभाव है। धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढय्या चल रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही होती है तब उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। नौकरी में संकट और कार्यों में लगातार बाधाएं आती हैं।

2022 में शनिदेव की स्थिति
अब साल 2022 में शनि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में गोचर से मीन राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी जबकि मकर राशि वाले लोग शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे। वहीं मिथुन और तुला राशि से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी।

जुलाई 2022 में होंगे वक्री
ग्रह अक्सर मार्गी से वक्री और वक्री से मार्गी भी होते रहते हैं। जिस कारण से शनि 12 जुलाई 2022 को एक बार फिर से वक्री चाल से चलने लगेंगे। जिस कारण से दोबारा से मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती आ जाएगी। ऐसी स्थिति 17 जनवरी 2023 तक रहेगी फिर इसके बाद मार्गी होकर कुंभ राशि में गोचर करने लगेंगे।

2022 में शनि का राशियों का प्रभाव
– 29 अप्रैल 2022 से लेकर 12 जुलाई 2022 तक- मकर, कुंभ, मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर शनि का प्रभाव रहेगा।
– 12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 तक- मकर, कुंभ और धनु राशि पर शनि साढे़साती और मिथुन व तुला राशि पर ढैय्या का प्रभाव रहेगा।
– साल 2022 में 08 राशियों पर शनि का प्रभाव- धनु, मकर, कुंभ, मीन, मिथुन, तुला, कर्क और वृश्चिक राशियों पर।
– साल 2022 में इन राशि पर शनि का कोई प्रभाव नहीं रहेगा- मेष, वृषभ, सिंह और कन्या राशि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें