उत्तर प्रदेश में अपराधियों की अब खैर नहीं -योगी सरकार के बुलडोजर ने अपराधियों पर फिर शुुरू किया गरजना, 10 दिन में सैकड़ों अपराधियों ने किया सरेंडर,थाने में बिन बुलाए ही लगा रहे हैं हाजिरी

0

उत्तर प्रदेश/चंडीगढ़ 6 अप्रैल 2022 (नवीन चन्द्र पोखरियाल, विवेक गौतम)

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा सत्ता में आते ही बुलडोजर की स्पीड और तेज हो गई है। जहां पर शहरों में बुलडोजर ने अपराधियों पर गरजना शुरु कर दिया है। यही नहीं प्रचंड बहुमत के बाद योगी सरकार की सत्ता में वापसी के साथ ही एक बार फिर अपराधी पुलिस स्टेशनों में सरेंडर करने में लगे हुए हैं। वहीं, सत्ता में वापसी के बाद से ही करीब सैंकड़ों कुख्यात अपराधियों ने सरेंडर कर दिया है।

आपको बता दें कि  पिछले 10 दिनों की बात की जाए तो प्रदेश भर में आधे से ज्यादा जिलों में बुलडोजर की वापसी होती दिख रही है। ऐसे में अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर पहले से भी तेज दौड़ता दिख रहा है।

दरअसल, चुनाव के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया था, कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। ऐसे में अपराध पर सरकार जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम करेगी। साथ ही अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में अब अपराधियों को डर सता रहा है कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दे। इसके अलावा  अपराधियों को यह भी डर सता रहा है कि उनके घरों पर प्रशासन बुल्डोजर न चलवा दे। इसलिए थाने में अपराधी बिना बुलाए ही हाजिरी लगाते दिख रहे हैं। हालांकि, कानून का डर इतना है कि जनता को दहशत में डालने वाले अपराधी हाथ में तख्ती लिए थाने पहुंच रहे हैं।

पिछले 10 दिन में कितनी बार गरजा ‘बुलडोजर’, तारीख सहित विवरण

तारीख- 15 मार्च 2022, गोंडा- 25 हजार के इनामिया बदमाश ने किया सरेंडर।

तारीख-15 मार्च, 2022, सहारनपुर- एक दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर ने अपराध ने करने की खाई कसम।

तारीख- 15 मार्च, 2022-मेरठ में 2.5 लाख के इनामी बदन सिंह उर्फ बद्दो और उसके साथियों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर।

तारीख- 16 मार्च 2022, शाहजहांपुर-
कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टुईया ने की अपराध से तौबा।

तारीख- 16 मार्च, 2022, सहारनपुर-
8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने किया सरेंडर।

तारीख- 29 मार्च, 2022-बदायूं में गैंगस्टर की 26 लाख की संपत्ति जब्त

तारीख -29 मार्च, 2022-अलीगढ़ के महेशपुर व बरहेती में अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त।

तारीख- 30 मार्च, 2022-हरदोई में शराब माफिया की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

तारीख – 30 मार्च, 2022-बलरामपुर में अपराधियों की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

31 मार्च, 2022-बदायूं में पुलिस ने गैंगस्टर की 7.10 लाख की संपत्ति की जब्त।

3 अप्रैल, 2022-कासगंज में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।

3 अप्रैल, 2022-खीरी में शातिर गैंगस्टर हनीफ खां की एक करोड़ 28 लाख की संपत्ति कुर्क।

3 अप्रैल, 2022-गोंडा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने किया थाने में सरेंडर।

3 अप्रैल, 2022-लखनऊ में मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी के घर चला बुलडोजर।

4 अप्रैल, 2022-बदायूं में शराब माफिया की लाखों की संपत्ति कुर्क।

4 अप्रैल, 2022-जौनपुर में एनकाउंटर के डर से 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर।

4 अप्रैल, 2022-हाथरस में शराब माफिया की 17 लाख की संपत्ति कुर्क।

5 अप्रैल, 2022-चंदौली में 25 हजार के इनामी बदमाश ने किया सरेंडर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें