खेल भारती ने पैदल तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए पूर्व पंजाब पुलिस डीजीपी राजिंदर सिंह को किया आमंत्रित
लुधिआना, 20 जनवरी (सचित गौतम)
आज खेल भारती की टीम ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रसाद महनकर की उपस्थिति में पैदल तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पंजाब पुलिस डीजीपी राजिंदर सिंह को आमंत्रित किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री दीपक जी, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राणा जी, प्रदेश मंत्री पंकज महाजन जी, केवल जी, सुनील जी, अशोक जी, एवं अनमोल जोशी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में यात्रा का उद्देश्य अमर बलिदानी सुखदेव जी के घर से लेकर शहीद भगत सिंह जी के गाँव खटकारकलां तक पहुंचना है। यह यात्रा नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और खेलों का प्रमोशन करने का उद्देश्य रखती है। यात्रा 25 जनवरी को लुधिआना से शुरू होकर 26 जनवरी को भगत सिंह जी के गाँव में संपन्न होगी।