कितने पढ़े-लिखे हैं महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे? जानिए

0

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। गुरुवार शाम पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनके नाम का ऐलान किया। मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर फडणवीस का नाम चर्चा में था, लेकिन खुद पूर्व सीएम ने शिंदे का नाम लेकर चौंका दिया।

बहरहाल, महाराष्ट्र को एकनाथ शिंदे के रूप में नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

कितने पढ़े लिखे हैं एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 11वीं क्लास तक पढ़े हैं। उनका जन्म 9 फरवरी 1964 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज, ठाणे से 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ संभाजी शिंदे बगावत से पहले महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री थे।

1980 में थामा शिवसेना का हाथ

उनके पास पीडब्ल्यूडी विभाग था। वह शिवसेना के सदस्य के रूप में ठाणे की कोपरी-पाचपाखाडी विधानसभा के वर्तमान सदस्य हैं। 2019 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के गृध्यांकरं संजय पांडुरंग को 89300 वोटों के मार्जिन से हराया था। एकनाथ शिंदे ठाणे नगर निगम में दो बार पार्षद रहे और तीन साल तक स्थायी समिति के सदस्य और चार साल तक सदन के नेता रहे।

1980 के दशक में बालासाहब ठाकरे ने शिवसेना में उनकी एंट्री कराई थी। उन्हें किसान नगर का शाखा प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके बाद 1997 में ठाणे नगर परिषद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की। 2004 में उन्होंने ठाणे विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद से ही वे लगातार विधानसभा चुनावों में बाजी मारते रहे।

बेटा श्रीकांत शिंदे सांसद

उन्होंने लता एकनाथ शिंदे से विवाह किया। दंपति का एक बेटा है जिसका नाम श्रीकांत शिंदे है। वह एक आर्थोपेडिक सर्जन हैं, जो एनसीपी के आनंद परांजपे को हराकर कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुने गए थे। कभी एक ऑटोचालक रहे एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाकर उद्धव ठाकरे सरकार का तख्ता पलट कर दिया। देखना होगा कि महाराष्ट्र की राजनीति में उनके करियर का ये नया सफर किस तरह आगे बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें