लक्की मेरे बचपन के दोस्त हैं, इनकी मदद के लिए चंडीगढ़ आई हूं: माही गिल

0

बॉलीवुड स्टार माही गिल चंडीगढ़ पहुंची और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार एचएस लक्की के लिए मांगे वोट

चंडीगढ़ (केवल भारती)

नगर निगम चुनाव में अब बॉलीवुड का भी तड़का लग गया है। शनिवार को मशहूर अभिनेत्री माही गिल चंडीगढ़ पहुंची और उन्होंने कांग्रेस के वार्ड नंबर-2 से उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लक्की के लिए वोट मांगे। माही ने कहा कि लक्की उनके बचपन के दोस्त हैं और उनकी मदद के लिए मैं चंडीगढ़ आई हूं। उन्होंने कहा कि लक्की हमेशा मेरे सुख-दुख में साथ रहे हैं, इसलिए आज मैं उनके लिए यहां आई हूं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से लक्की के लिए वोट देने की अपील की। राजनीति में आने के सवाल पर माही ने कहा कि फिलहाल उनका अभी कोई इरादा नहीं है। लेकिन शायद आने वाले समय में वे राजनीतिक पार्टी जॉइन कर सकती हैं।
माही के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पूर्व विधायक अलका लांबा व पंजाब के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा भी लक्की के प्रचार के लिए पहुंचे। सुरजेवाला ने कहा कि चंडीगढ़ में डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से हर वर्ग दुखी है। भाजपा के आने के बाद पूरे देश में महंगाई की मार है। चंडीगढ़ में भी बिजली का निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ में भाजपा फिर से आ गई तो हालात और खराब हो सकते हैं। बिजली चंडीगढ़ में और महंगी हो जाएगी। सुरजेवाला ने कहा कि इसलिए लोगों को भाजपा को सबक सिखाना होगा और कांग्रेस को जिताना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें