महिला कांग्रेस ने डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में लगने वाले इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट प्लांट पर प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को लिखा पत्र

0

महिला कांग्रेस ने पत्र में बनवारीलाल पुरोहित से अपील की है कि शहर के पार्षदों के बजाय जो लोग डंपिंग ग्राउंड के कूड़े से बीमारियों से ग्रस्त है उनको और वहां पर रहने वाले बुद्धिजीवियों को गोवा प्लांट दिखाने के लिए लेकर जाया जाए

चंडीगढ़ (सचित गौतम)

आज चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में लगने वाले इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट प्लांट को ले कर प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा है। पत्र में दीपा दुबे ने डंपिंग ग्राउंड के कूड़े की प्रदूषित गैस से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले महिलाओं और बच्चियों जो की बीमारियों से ग्रस्त हो रही है उनके बारे में जिक्र किया है।

दीपा दुबे ने बताया कि डडूमाजरा और उसके आसपास वाले क्षेत्र मे बहुत सी महिलाएं और बच्चियां बीमारियों से ग्रस्त होती जा रहे हैं। रोज़ माहरा की जिंदगी में पेश आ रही समस्याओं को प्रशासक से सांझा करते हुए बताया है डडूमाजरा मैं रहने वाले बच्चियों के शादी के रिश्ते के लिए बहुत समस्या आ रही है और अस्थमा जैसे रोग छोटे बच्चों को लग रहा है। बहुत से लोगों का इलाज पीजीआई और सेक्टर 16 के अस्पताल में चल रहा है लेकिन क्या यह प्लांट शहर के बाहर नहीं लग सकता।

दीपा दुबे ने कहा कि हर साल नगर निगम पार्षदों को स्टडी टूर पर लेकर जाने पर लाखों रुपया खर्च नगर निगम द्वारा किया जाता है। लेकिन क्या जो पार्षद स्टडी टूर से सीकर आते हैं क्या वह अपने क्षेत्र में यह क्या शहर में नए योजनाएं लेकर आते हैं क्या सिर्फ शहर की जनता का टैक्स के रूप में दिए हुए पैसों का गलत इस्तेमाल किया जाता है। नगर निगम और प्रशासन 500 करोड का प्रोजेक्टम शहर में लेकर आ रहा है। इससे भी शहर की जनता पर प्रभाव पड़ेगा।

पत्र में महिला प्रधान दुबे ने लिखा है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी शहर की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। डडूमाजरा के आसपास रहने वाले बुद्धिजीवियों और महिलाओं को पता चलना चाहिए की कैसे गोवा और नागपुर में नीर कंपनी प्रोजेक्ट को चला रही हैं और जिस क्षेत्र में प्रोजेक्ट चल रहा है उसके आसपास के लोगों से मिलकर यह पता लगा सके कि क्या प्रोजेक्ट शहर के नागरिकों के लिए ठीक है।

प्रशासन बनवारीलाल पुरोहित को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने अपील करते हुए कहा है कि शहर के पार्षदों को गोवा में भेजने की बजाय जो लोग डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के कूड़े से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त है उनको और डडूमाजरा के आसपास रहने वाले बुद्धिजीवियों को गोवा प्लांट दिखाने के लिए लेकर जाया जाए । डडूमाजरा में रहने वाली महिलाएं और बच्चियां जो बीमारी से ग्रस्त है उनको प्लांट दिखाने के लिए पहली श्रेणी में लेकर जाए ताकि उनको समझ आ सके की क्या जो प्लांट गोवा में लगा है वह प्लांट चंडीगढ़ शहर और डंपिंग ग्राउंड के कूड़े को साफ कर सकेगा क्या उससे फिर से तो नहीं कोई बीमारी या कोई प्रदूषित हवा डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले लोगों को बीमारियों से ग्रस्त तो नहीं करेगी ।

अंत में दीपा दुबे ने प्रशासक से अपील करते हुए कहा है कि उन नागरिकों को प्लांट दिखाने के लिए लेकर जाया जाए जो डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की चपेट में सीधा आ रहे हैं। और वह लोग सत्ताधारी पार्टी भाजपा या अन्य किसी भी राजनीतिक पार्टी से ना जुड़े हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें