9 मार्च राशिफल: इस राशिफल वालों को दोन्नति मिलने के आसार, इनके उच्चाधिकारी होंगे प्रसन्न,धन प्राप्ति का बन रहा योग

मेष राशि:
आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी।नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें। पिछले कुछ दिनों से आप जिन न छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे वे सब आज ठीक हो जायेंगी।
भाग्यशाली: दिशा दक्षिण, अंक 9, रंग नारंगी
वृष राशि:
चेहरे पर मुस्कान दिल में खुशी मिलने का दिन है। धन की प्राप्ति होगी आपके पास कई अवसर होंगे और वरिष्ठों का सहयोग आपकी वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार लाएगा साथ ही उच्चाधिकारी होंगे प्रसन्न। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए परिपक्व है, जो आपके करियर को बेहतरी की ओर ले जा सकती है।
भाग्यशाली: दिशा उत्तर, संख्या 1, रंग गुलाबी
मिथुन राशि:
थोड़ा समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आपके संपर्कों का दायरा भी विस्तृत होगा। तथा आपसी वार्तालाप द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। किसी भी काम में अवरोध आने पर संयम रखना जरूरी है। तनाव लेने से निर्णय गलत हो सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान आज व्यर्थ की गतिविधियों में लगा रहेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस होने की जरूरत है।
भाग्यशाली: दिशा उत्तर, संख्या 9, रंग नारंगी
कर्क राशि:
आज आपका शांत और तनावरहित रहना बहुत फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता में कमी होगी। आज आप मानसिक तौर पर आप बहुत सक्रिय रहेंगे। कई तरह के पूर्वाभास आपको हो सकते हैं। रूटीन लाइफ के में कुछ बदलाव हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। पढाई में मन लगेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली: दिशा पश्चिम, संख्या 5, रंग हरा
सिंह राशि:
पेशेवर यात्राएं हो सकती हैं। आपको अपने वरिष्ठों और आधिकारिक लोगों से सहायता, प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होगा। आपको अपने कार्यस्थल पर सुना और देखा जा सकता है, जो आपकी संतुष्टि को बढ़ाएगा। त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। अगर किसी को प्रपोज़ करने की योजना है तो ऐसा करने के लिए आज का दिन आपके लिए आदर्श नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।
भाग्यशाली: दिशा पश्चिम, संख्या 5, रंग लाल
कन्या राशि:
किसी नयी डील में धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये दिन उत्तम है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आपकी व्यवहारकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की सम्भावना है। आपके नये मित्र बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाग्यशाली: दिशा पूर्व, संख्या 6, रंग हरा
तुला राशि:
मेहनत करने की जरूरत होगी। कार्य करने के पूर्व विचार कर ले क्योंकि आज आप थोड़ा कन्फ्यूज्ड रहेंगे। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। दूसरों के मामलों में ज्यादा बहसबाजी न करें। राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें।
भाग्यशाली: दिशा उत्तर पश्चिम, संख्या 7, रंग क्रिम
वृश्चिक राशि:
व्यावसायिक सदंर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यापार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बना सकते हैं। आ अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाना होगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
भाग्यशाली: दिशा दक्षिण , संख्या 9, रंग मेहरुन
धनु राशि:
दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रहा मन-मुटाव आज खत्म हो जाएगा, आपके चेहरे पर स्माइल बनी रहेगी। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा, घर पर ही स्वादिष्ट खाने का आनंद उठाएंगे। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, उन्हें शाम को सैर के लिए ले जाएं। कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े मंच पर परफॉर्म करने का अवसर मिलेगा। घर में मनी प्लांट लगाएं, धन लाभ होगा।
भाग्यशाली: दिशा पूर्व , संख्या 3, रंग पीला
मकर राशि:
आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर धीरे धीरे मजबूती आने की उम्मीद है। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।
भाग्यशाली: दिशा पश्चिम, संख्या 7, रंग भूरा
कुंभ राशि:
दिन भागदौड़ भरा रहेगा। देरी और बाधाएं भी कई बार आपकी चिंता का कारण बन सकती है। धैर्य रखें क्योंकि समय इतना भी बुरा नहीं है जितना कि यह आपको इस समय दिख रहा है। आप खुद को व्यवस्थित रखेंगे और साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक सदंर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ तनातनी संभव है।
भाग्यशाली: दिशा उत्तर, संख्या 1, रंग सफेद
मीन राशि:
दिन ठीक-ठाक रहेगा। बड़ों से सोच-समझकर बात करें। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस रिलेटिड परेशानियां दूर होंगी, आप राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा, सारे काम आसानी से बन जाएंगे। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। खुद को तैयार रखें। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, मानसिक तनाव दूर होगा। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नजर आ रही है।
भाग्यशाली: दिशा पूर्व, संख्या 4, रंग हरा
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’