20 मई राशिफल: पढ़ाई, प्यार, परिवार और व्यापार कैसा रहने वाला है आज, देखें दैनिक राशिफल

0

मेष राशि: मेष राशि के जातक जो अभी तक मेहनत कर रहे थे कैरियर बनाने की आज के दिन आपके कैरियर में चार चांद लगने वाला है। तरक्की रोजगार की उपलब्धि आज हो सकती है बढ़िया प्रयास करें।
चंद्रमा आज सूर्य के नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। संपत्ति क्रय विक्रय का कार्य कर सकते हैं सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। किसी से वाद-विवाद हुआ हो तो आज उसे बातचीत से सुलझा लीजिए समाधान हो जाएगा। सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को लाभ होने वाला है रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। ऋण देने की योजना है तो आज ले सकते हैं ऋण देना नहीं है। आज के कार्य को आज ही पूर्ण कर लीजिए कल पर डालना ठीक नहीं। दांपत्य जीवन में नोकझोंक की संभावना है। विद्यार्थियों को थोड़ा तनाव महसूस होगा किंतु सफलता आपको मिलेगी निश्चित है मन लगाकर पढ़ाई कीजिए। स्वास्थ्य उत्तम है रात्रि को थोड़ी थकावट हो सकती है।
वृष राशि: आज आप अपने परिवार कुटुंब जनों का ध्यान रखें। किसी सुनी सुनाई बात को लेकर के विवाद खड़ा ना करें बात के मूल में जाएं वाणी पर नियंत्रण रखें मधुर वाणी बोले। पैसों के मामले में सावधान रहें ठगी का शिकार हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में तालमेल बिठा कर चले। ऑफिस में बॉस घर में पत्नी आज कुछ भी कहे मान लेना आपके लिए उत्तम रहेगा प्रत्युत्तर ना दें। विद्यार्थियों के लिए दिन मिलाजुला प्रेमियों के लिए दिन ठीक है स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य रहने वालों।
मिथुन राशि: आज आपकी राशि से चंद्रमा का अष्टम संचरण होने जा रहा है जिसके कारण अतिसंयमित रहना होगा। कुछ भी बोलने से पहले विचार कर बोले जल्दबाजी में किया हुआ कार्य बिगड़ने वाला है। शांत रहें क्रोध करने की आवश्यकता नहीं है आपका ही नुकसान होने वाला है इसीलिए आज सभी का सम्मान कीजिए छोटो का भी और बड़ो का भी आदर करना ही है। रिश्ते को बनाकर रखना है। नौकरी पेशा व्यापारी विद्यार्थी के लिए समय अनुकूल नहीं है।
कर्क राशि: दांपत्य सुख में कमी मनमुटाव मतभेद हो सकता है। कार्यशैली में कोई बदलाव करना चाहते हैं कर सकते हैं। परिवर्तन का समय है परिवर्तन अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता रहने वाली है किंतु मन लगाकर कार्य कीजिए कार्य पूर्ण होंगे। नए वाहन की खरीदी करना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं व्यापारिक वर्ग के लिए दिन आर्थिक लाभ देने वाला है। विद्यार्थियों के लिए दिन मिलाजुला प्रेमियों के लिए दिन ठीक है स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य रहने वालों।
सिंह राशि: आज आपके लिए दिन अच्छा है फिल्म देना चाहते हैं देख सकते हैं दांपत्य जीवन में पति-पत्नी एक दूसरे को सम्मान दें। निवेश करना चाहते हैं कर सकते हैं व्यापारिक वर्ग को लाभ होने वाला है। कार्यस्थल में कार्य की अधिकता से मन थोड़ा थकावट महसूस करेगा विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में मन लगा सकते हैं गायत्री मंत्र का जप करें पढ़ाई करें। प्रेमी प्रेमिका के लिए दिन उत्तम है।
कन्या राशि: आपके पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं भ्रम की स्थिति बनी रहेगी शक में आकर लड़ाई और झगड़ा हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा है झूठ बोलने से बचना है चलाकी नहीं करनी है किसी को धोखा नहीं देना है। आपका कार्य क्षेत्र उत्तम होगा। व्यापारिक वर्ग निवेश कर सकते हैं लाभ का दिन है। विद्यार्थियों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है। देवी मंदिर में जाकर माथा टेके लाल पुष्प अर्पित करें शुभ फल मिलेगा।
तुला राशि: आज तुला राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम मिलने वाला है दिन विशेष उत्तम फलदायक नहीं है। मन पर नियंत्रण रखना होगा कोई फैसला आज के दिन ना ले यदि क्रोध आ रहा है उस पर नियंत्रण रखें मन आज विचलित रहने वाला है। कोई सोच आपको परेशान कर सकती है। व्यापारियों के लिए तीन अनुकूल नहीं लाभ सामान्य होने वाला है विद्यार्थी वर्ग को भी चाहिए आज मेहनत ज्यादा करें मन ना लगने पर गणेश जी की आराधना करके पढ़ाई करें कुछ राहत जरूर मिलेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें छोटे हो या बड़े सभी के बातों को ध्यान लगाकर विचार कर सही गलत का निर्णय करें जल्दबाजी ना करें। अति उत्साह में भी आज प्रेमी प्रेमिका के मध्य झगड़ा हो सकता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को विशेष सावधान रहना है स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी दिन आज आपका अनुकूल नहीं है। शिवजी की शरणागति कीजिए कच्चा दूध अर्पित कीजिए सभी कार्यों में शुभ फल मिलेगा।
वृश्चिक राशि: चंद्रमा का संचरण द्वितीय भाव में दिन आपके लिए अति उत्तम है बढ़िया है जिस कार्य को करना चाहते हैं उस कार्य में आपको सफलता मिलेगी। किसी कार्य से डरने की आवश्यकता नहीं है जो चाहे वह कार्य आज आप कर सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक उन्नति तरक्की व्यापारी वर्ग को मिलने वाला है। आपको सभी का साथ मिलने वाला है दांपत्य जीवन सुखद। दिन को और उत्तम बनाने के लिए सभी के साथ शालीनता से बात करें। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है विद्यार्थियों की बात करें तो दिन सामान्य है थोड़ी मेहनत बड़ी सफलता पर थोड़ी मेहनत थी प्रारंभ करने में दिक्कत होगी। एक बार मन लगा तो आपको सफलता मिलने वाली है।
धनु राशि: परिवारिक समस्या कुटुंब में तनाव छोटी-छोटी परेशानियां आज के दिन आती रहेंगी थोड़ा सा धैर्य रखें विचार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें कोई बड़ा निवेश ना करें आर्थिक उन्नति के दृष्टिकोण से आज व्यापारिक वर्ग को कोई विशेष लाभ होने वाला नहीं है। दांपत्य जीवन अनुकूल है प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया विद्यार्थियों को उचित सफलता मिलेगी।स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। आलस्य का त्याग करें। थकान महसूस करेंगे कार्य की अधिकता के कारण होगी।
मकर राशि: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल नहीं है सर दर्द बुखार जोड़ों का दर्द कहीं न कहीं आज शारीरिक पीड़ा हो सकती है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे भाग्य का साथ मिलेगा आज पानी की मात्रा बढ़ा दें अधिक से अधिक पानी पिए। परिवार का साथ मिलेगा नौकरी पेशा वालों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं सामान्य है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापारिक वर्ग को आर्थिक लाभ समान होगा।विद्यार्थियों का मन दोपहर पश्चात पढ़ाई में लगने वाला है। प्रेमियों के लिए दिन मिलाजुला वाणी पर संयम रखें।
कुंभ राशि: आज आपके लिए भी दिन विशेष अनुकूल नहीं है। पुराने विवाद सामने आ सकते हैं कोर्ट केस के मामलों में दिन ठीक नहीं। किसी से आज उलझने की आवश्यकता नहीं है। जितना हो सके किनारे हो जाइए व्यर्थ के कार्य थका देंगे। सोचा हुआ कार्य समय पर पूर्ण नहीं होगा। व्यय की अधिकता रहेगी अधिक व्यय से मन व्यथित हो जाएगा। धन संभालकर खर्च करें। व्यापारिक वर्ग के लिए दिन सामान्य है नौकरी पेशा वालों को आज अपने अधिकारियों से वाद विवाद नहीं करना चाहिए जो कहे तो मान लेना चाहिए उचित अनुचित का विचार ठीक नहीं। घर में गृह क्लेश की स्थिति बनने वाली है। अपने साथी का सम्मान करें व्यर्थ की बात का बतंगड़ बनाना हानिकारक हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी दिन सामान्य नहीं है। व्यापारी वर्ग निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों को चाहिए कि मां सरस्वती की आराधना प्रार्थना करते हुए पढ़ाई की शुरुआत करें थोड़ा ही सही मन लगाने का प्रयास तो करना ही होगा।
मीन राशि: बिना आपके लिए बहुत बढ़िया बीतने वाला है हर कार्य में सफलता योग्यता अनुरूप आपको सम्मान और स्थान दोनों मिलने वाला है। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रतियोगिता पढ़ाई में मन लगेगा मेहनत करें। बहुत अच्छे परिणाम आपको मिलने वाले हैं व्यापारिक वर्ग की बात करें तो क्या कहना निवेश कर सकते हैं लाभ का दिन है। प्रेमी प्रेमिका के लिए दिन बहुत अच्छा है प्रेम का इजहार कर सकते हैं विवाह का प्रस्ताव आ सकता है स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा मुख जन्य रोग हो सकता है।
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’20 मई 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें