खबर अंतर्राष्ट्रीय -15 साल का लड़का, इमरान खान ने शराब पीने को किया मजबूर, फिर बिस्तर पर धक्का दे दिया,अदालत ने ब्रिटिश सांसद को पाया दोषी

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2022 (नवीन चन्द्र पोखरियाल)
ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार (11 अप्रैल 2022) को कंजरवेटिव पार्टी (Conservative Party) के सांसद इमरान अहमद खान को 15 साल के लड़के का यौन शोषण करने का दोषी ठहराया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। यह मामला 2008 का है। इमरान खान पर आरोप था कि उन्होंने नाबालिग को शराब पीने के लिए मजबूर किया और फिर उसका यौन शोषण किया। दोषी ठहराए जाने के बाद इमरान खान को कंजरवेटिव पार्टी ने तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह 2019 से वेस्ट यॉर्कशायर के वेकफील्ड सीट से सांसद हैं।
पीड़ित ने कोर्ट को बताया कि सांसद ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया, फिर बिस्तर पर धक्का दे दिया और पोर्नोग्राफी देखने के लिए मजबूर किया। जब वह सो रहा था तो इमरान ने उसके पैरों को छूते हुए उसके गुप्तांगों को छूने लगा। इससे वह डर गया।पीड़ित ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। उस समय पुलिस से रिपोर्ट की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि पीड़ित युवक औपचारिक तौर पर शिकायत नहीं करना चाहता था।
जब उसे 2019 में पता चला कि इमरान खान आम चुनाव में खड़े होने वाले हैं, तो उसने कंजरवेटिव पार्टी से संपर्क किया। जो कुछ उसके साथ हुआ था उससे अवगत कराया। लेकिन पार्टी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस चुनाव में पार्टी की जीत हुई और इमरान अहमद खान सांसद बन गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस स्टेशन में औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज करवाई।
रिपोर्ट के मुताबिक सांसद इमरान खान समलैंगिक (Gay) हैं। कोर्ट में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने नाबालिग के कोहनी को छुआ था। उन्होंने कहा कि वह उसके साथ कामुकता पर चर्चा करते समय ‘दयालु’ और ‘मददगार’ होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पोर्नोग्राफी की बात सुनते ही वह ‘परेशान’ हो गया। लगभग 5 घंटे के विचार-विमर्श के बाद साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। खान को सजा अगली सुनवाई पर सुनाई जाएगी।