विदेश से तबाही की खबर-इक्वाडोर में भूस्खलन से हुई भारी तबाही, 24 लोगों की हुई मौत

0

नई दिल्ली 2 फरवरी 2022 (नवीन चन्द्र पोखरियाल)

इक्वाडोर में कुदरत का कहर टूटा है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच यहां एक पहाड़ी के ढ़ह गई। इसकी चपेट में आने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

वहीं कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जबकि तकरीबन 50 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों में कई लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। लिहाजा मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

इस भूस्खलन से राजधानी क्वीटो में भारी तबाही मची है। भूस्खलन की चपेट में आने आने से कई घर जमींदोज हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्हें लगा कि उसका घर ऐसे हिल रहा है, जैसे भूकंप आया हो और फिर अचानक दरवाजों एवं खिड़कियों के जरिए कीचड़ भरा पानी आना शुरू हो गया।

प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है ताकि पीड़ितों की आवाज सुनकर उन तक पहुंचने की कोशिश की जा सके। क्विटो के मेयर सैंटिगो गौरडेरास ने कहा कि भारी बारिश की वजह से मिट्टी जमा हो गई थी। जिसके बाद भूस्खलन हुआ। टैक्सी समेत कई गाड़ियां कीचड़ में दब गई थीं। राहत टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर कीचड़ हटाया और कई लोगों की मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें