कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत का दावा,भारत में था मोस्ट वांटेड

सिख फॉर जस्टिस का कुख्यात सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मारा गया है। वह खालिस्तान की मांग को लेकर भारत के खिलाफ युद्ध की वकालत करता था। उसके इशारों पर दुनियाभर के कई देशों में भारतीय दूतावासों, नागरिकों और हिंदू मंदिरों पर हमले हुए थे। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से फंड भी मिलता था।
हाइलाइट्स
अमेरिका में गुरपतवंत सिंह पन्नू के मारे जाने की खबर
हाईवे पर कार दुर्घटना में पन्नू की हुई मौत
भारत में घोषित आतंकवादी था गुरपतवंत सिंह पन्नू
भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का कुख्यात सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मारा गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के हाईवे 101 पर उसकी कार का एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि, उसकी मौत की अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि पन्नू लंबे समय से अंडरग्राउंड रहकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था। उसे डर था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा की तरह उसे भी निशाना बनाया जा सकता है। गुरपतवंत सिंह पन्नू सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता था और खालिस्तान की स्थापना को लेकर डींगे हांकता रहता था।