अर्पित करें एक खास चीज प्रभु राम जी को, अक्षय पुण्य मिलेगा

चंडीगढ (आज़ाद वार्ता)
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म मृगशिरा नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग के समय अभिजीत मुहूर्त में हुआ था।84 सेकंड के लिए बन रहा है। जोकि पंचांग और ज्योतिष की दृष्टि से बहुत खास योग है।
इस समय देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में भगवान राम के इस पावन उत्सव की धम मची हुई है और सभी लोग भगवान श्रीराम के इस पवित्र उत्सव में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन कई कारणों से इस समारोह में सभी लोग भाग नहीं ले सकते हैं।
अत: आप चाहते हैं कि भगवान के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के बराबर फल आपको भी मिले तो आप इस दौरान अपने घर में भगवान श्रीराम की पूजा करके और उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग उन्हें अर्पित करें तो आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो सकती है।
आप चाहें तो अपने आराध्य के लिए इस दिन व्रत भी कर सकते हैं और साथ ही पुण्य के निमित्त धर्म कार्य आदि भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान को इस दिन किन चीजों का आप भोग लगा सकते हैं।
आप इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। इसके बाद आप शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम की प्रतिमा अपने घर या पूजास्थल पर अथवा एक चौकी पर नया वस्त्र बिछाकर स्थापित करें।
पूजास्थल पर धूप-दीप और नवैद्य रखें। साथ ही धूप-दीप जलाएं। इसके बाद भगवान को नवैद्य अर्पित करें। भगवान को पान-सुपारी का भोग अर्पित करें।
इसके बाद आप आटे की पंजीरी आदि का भोग भी भगवान को लगाएं। पंचामृत अर्पित करें और साथ ही भगवान को राजभोग बहुत प्रिय है तो आप श्रीराम को राजभोग भी अर्पित कर सकते हैं। साथ ही आप भगवान की आरती करें और पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांग लें।
ऐसा करने से आपको भगवान श्रीराम के साथ ही संपूर्ण रामदबार की दिव्य विभूतियों का आशीर्वाद मिल सकता है और आपके जन्म जन्म के पापों का नाश हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।आज़ाद वार्ता न्यूज पोर्टल इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।