भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 2 मई को

श्रीआनंदपुर साहिब (सचित गौतम)
ब्राह्मण सभा आनंदपुर साहिब की बैठक रमेश चंद शास्त्री (वरोटू) की अध्यक्षता मे भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा के उपलक्ष्य में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रमेश चंद शास्त्री (अध्यक्ष ब्राह्मण सभा) ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर दो मई को निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है और शोभायात्रा संबंधी सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटीयां लगई जा चुकी है।रमेश चंद शास्त्री ने कहा दो मई को शाम चार बजे श्री परशुराम जी के मंदिर (नजदीक किसान हवेली आनंदपुर साहिब)से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें लगभग 49 गावों के श्रद्धालु शामिल होगें।
ये भी उपस्थित थे
इस अवसर पर ज्ञान चन्द शास्त्री (नानोवाल), आत्माराम शर्मा (नानोवाल), रमेश शर्मा (नानोवाल), ज्ञान चन्द शर्मा (जज्जर), प्रकाश चंद शर्मा (जज्जर), राम कृष्ण शर्मा (रामपुर), मदनलाल शर्मा (रामपुर), विनोद शर्मा (लमलेहड़ी), सुशील शर्मा (झिंझड़ी), केदारनाथ शर्मा (झिंझड़ी), विवेक गौतम (कोटला), मनोहरलाल शर्मा (कोटला), रमन शास्त्री (गजपुर), नरेंद्रपाल शर्मा (थलुह), पवन शर्मा (खमेड़ा), सोमनाथ शर्मा (खमेड़ा), कुलभूषण शर्मा (बीकापुर), वकील मनीश शर्मा, अरविन्द्र भारद्वाज (मटोर), राजकुमार शर्मा (मिंढमा), महेशकान्त शर्मा (आनंदपुर साहिब), मधुसूदन शर्मा (आनंदपुर साहिब), पीयुश आचार्य (आनंदपुर साहिब), जीतेन्द्र दीवान (आनंदपुर साहिब), शामसुन्द्र शर्मा (आनंदपुर साहिब), संजीव गौतम (आनंदपुर साहिब), नरेंद्र शर्मा (आनंदपुर साहिब), हरिओम शर्मा (आनंदपुर साहिब), अनुरत्त शर्मा (आनंदपुर साहिब), पीताम्बर शर्मा (आनंदपुर साहिब),रमेश गौतम (दुबेटा) भी उपस्थित थे।