आपके जोश और जज्बे को हमारा सलाम-14,000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के बहादुर जवानों ने मनाई दीपावली, पटाखे जलाकर मनाया जश्न

नई दिल्ली 4 नवम्बर (नवीन चन्द्र पोखरियाल)

देशभर में आज दीपावली की धूम है और हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में रोशनी से सरोबार त्योहार दीपावली के पर्व पर सभी लोग हर्षोउल्लास के साथ यह उत्सव मना रहे हैं। इस दौरान देशभर के मंदिरों को सजाया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से दीपावली का जश्न मनाते लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं।

देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान भी दीपावली का जश्न मना रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने उत्तराखंड में 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक सीमा चौकी पर दीपावली का त्योहार मनाया।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भी आईटीबीपी के जवानों ने दीपावली का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान जवानों को हाथों में मोमबत्ती लिए हुए रोशनी के त्योहार को खुशी के साथ मनाते हुए देखा गया। जवानों ने रंगोली भी बनाई और देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

दीपावली के इस पावन पर्व पर आईटीबीपी जवानों को राजनांदगांव में भी पटाखे जलाते हुए भी देखा गया। वहां जवानों ने एक पंक्ति में दीयों को लगाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *