पंजाब: लुधियाना में स्कूल के बाहर 6 से 7 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत, CCTV फुटेज वायरल

0

चंडीगढ़, लुधियाना (आज़ाद वार्ता)

लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां गोलीबारी की खबर आ रही है। लुधियाना के लादिया खुर्द हैबोवाल स्थित अमृत इंडो कैनेडियन स्कूल के बाहर फायरिंग होने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात युवकों ने स्कूल के 1 नं. गेट पर गोलियां चला दी। हैरानी की बात है कि इस बात का पता उस समय लगा जब स्कूल प्रशासन ने सी.सी.टी.फुटेज चेक की। स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल के गेट नंबर 1 से एंट्री बंद है, जिस कारण इस का पता नहीं लगा।
इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर ए.डी.सी.पी. 3 अश्वनी गोटियाल, ए.सी.पी. तलविंदर सिंह, थाना हैबोवाल और सराभा नगर की टीम पहुंची। घटना स्थल से पुलिस ने 3 खोल बरामद किए। वहीं शुरूआती जांच में पुलिस ने बताया कि स्कूल के बाहर 6-7 फायर किए गए है। फिलहाल सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *