पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’, इतना कह कर मॉडल ने छठी मंजिल से लगाई छलांग

जोधपुर, राजस्थान 31 जनवरी 2022 (नवीन चन्द्र पोखरियाल)
राजस्थान के जोधपुर शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मॉडल ने पहले अपने पिता को फोन किया और उनसे कहा कि मैं सुसाइड करने जा रही हूं। हालांकि, पुलिस को अभी तक सुसाइट के कारण का पता नहीं चल पाया है।
राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
इस सम्बन्ध में डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना’। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने बताया कि मॉडल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं। फिलहाल, उनसे गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है।