प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक हुई खराब, मुक्तसर से लाया जा रहा पीजीआई

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें मुक्तसर से चंडीगढ़ के पीजीआई लाया जा रहा है। यहां उनका चेकअप किया जाएगा, जिसके बाद पता चलेगा कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।
बता दें कि, अभी हाल ही में प्रकाश बादल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि बाद में इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। बताया जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी।
उल्लेखनीय है कि प्रकाश सिंह बादल विधानसभा चुनाव में लंबी सीट से मैदान में उतरेंगे। बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। इसके अलावा वह 10 बार विधानसभा चुनाव जीत भी चुके हैं।