पीएम मोदी का जादू बरकरारः गुजरात में लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेगी सभी सीटें

0

2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने कई राज्यों में क्लीन स्वीप किया था। ऐसे राज्यों में एक गुजरात भी था, जहां भाजपा ने 26 में से 26 लोकसभा सीटें जीती थी।

लेकिन सवाल यह है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो क्या भाजपा यह जादू दोहरा पाएगी। इंडिया टीवी- मैटराइज सर्वे में कहा गया है कि यदि आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो भाजपा को गुजरात में वोट प्रतिशत का नुकसान होगा, लेकिन सभी सीटों पर उसे जीत हासिल होगी।

इंडिया टीवी- मैटराइज सर्वे के मुताबिक, आज गुजरात में चुनाव होते हैं तो भाजपा को 61 फीसदी वोट मिलेंगे, जबकि 2019 में 63 फीसदी वोट मिले थे। हालांकि सिर्फ भाजपा नहीं, कांग्रेस के भी वोट प्रतिशत में कमी आएगी और उसे 2019 में मिले 33 फीसदी वोटों के मुकाबले 32 फीसदी वोट मिलेंगे। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों से छिटके ये वोट आम आदमी पार्टी के खाते में जा सकते हैं।

आज चुनाव होने की सूरत में भाजपा को भले ही वोट प्रतिशत का नुकसान हो, लेकिन सीटों का कोई नुकसान नहीं होगा। आज चुनाव होते भी हैं तो भाजपा 26 में से 26 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ होगा। सर्वे के आंकड़े देखकर तो यही लगता है कि आज भी गुजरात में नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार है। भाजपा के लिए यह एक अच्छी खबर है क्योंकि अगले कुछ ही महीनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे 11 जुलाई से 24 जुलाई के बीच किया गया है। इस दौरान सर्वे की टीम देश की 136 संसदीय सीटों तक पहुंची और लोगों की राय जानी। इस सर्वे में कुल 34 हजार लोगों को शामिल किया गया जिनमें से 20 हजार पुरुष और 15 हजार महिलाएं हैं। इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर माइनस/प्लस टू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें