राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरआरएस) के वरिष्ठ प्रचारक प्रभाकर राव आंबुलकर का निधन

0

चंडीगढ,नागपुर (आजाद वार्ता)

बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे आंबुलकर ने युवावस्था में कुछ समय ओडिशा में प्रचारक के दायित्व का निर्वहन किया। इसके बाद उन्होंने नागपुर स्थित पंडित बच्छराज व्यास विद्यालय में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। कई वर्षों तक वे नागपुर के जिला कार्यवाह और फिर विदर्भ प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह भी रहे। नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद वह बतौर प्रचारक सक्रिय रहे। उन्होंने विदर्भ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक, प्रांत प्रचारक तथा केंद्रीय कार्यालय प्रमुख आदि दायित्वों का भी निर्वहन किया।

संघ के नागपुर महानगर प्रचार विभाग के मुताबिक प्रभाकरराव आंबुलकर का विगत कुछ समय से बीमारी के चलते विवेकानंद मेडिकल मिशन अस्पताल में उपचार चल रहा था। अस्पताल में उन्होंने बुधवार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। गुरुवार को सुबह 8 से 10 बजे तक महाल स्थित डॉक्टर हेडगेवार भवन में अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा आरंभ होगी। अंतिम संस्कार गंगाबाई घाट पर किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गडकरी ने ट्विटर के जरिए अपने संदेश में कहा कि प्रभाकर आंबुलकर ने ओडिशा और विदर्भ इलाके मे संघ कार्य बढ़ाने के लिए विशेष योगदान दिया। आंबुलकर के निधन से एक निष्ठावान स्वयंसेवक हमारे बीच से चला गया, इसका बेहद दुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें