प्रधानमंत्री का हंकार इतना है महंगाई का “म” बोलने के लिये तैयार नहीं है देश की जनता मरे तो मरे: एडवोकेट विवेक हंस गरचा

0

अडानी ग्रुप विवाद पर “न्यू कांग्रेस पार्टी” का पीएम पर हमला, एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा – अमृतकाल नहीं चल रहा मित्रकाल चल रहा है : एनसीपी

चंडीगढ़ 06 मार्च 2023 (सचित गौतम)

न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दामों में केंद्रीय सरकार द्वारा की गई भढ़ोतरी का पुरजोर विरोध किया है। एनसीपी सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार देश भर में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो ग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1103 रुपए हो गई है। यह पहले 1,053 रुपये थी। देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है।

विवेक हंस गरचा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री का हंकार इतना है महंगाई का “म” बोलने के लिये तैयार नहीं है देश की जनता महंगाई से मरे तो मरे लेकिन सत्ता के नशे में चूर केंद्रीय भाजपा सरकार देश की जनता को महंगाई के बोझ नीचे इतना दबा चुकी है कि सारी सब्जियां और फल महंगे हैं ! दालें भी 125 के पार है पेट्रोल डीजल भी महंगा रसोई की गैस ने रसोई ठंडी कर दी | उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के दाम निरंतर हो रहे कम, फिर एलपीजी में केंद्र द्वारा क्यों लगा महंगाई का तड़का ? आखिर सरकार लोगों का जीना हराम करने पर क्यों तुली है ? केंद्रीय व राज्य सरकारों के मंत्री खर्चे कम करने के बजाय, लोगों की जेब पर कैंची क्यों ? अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम $90 प्रति बैरल से नीचे चल रहे हैं लेकिन उसका कोई भी फायदा लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार सहमत दिखाई नहीं देती। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की बजाय एलपीजी गैस के दामों में बड़ी खामोशी से बड़ी वृद्धि कर दी गई | इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है मोदी सरकार देश चलाने के बजाये इन-डायरेक्टली वे से सरकारी पैसे का सीधा फायदा अडानी ग्रुप को पहुंचाने में व्यस्त है |

अडानी ग्रुप विवाद पर “न्यू कांग्रेस पार्टी” का पीएम पर हमला, एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा – अमृतकाल नहीं चल रहा मित्रकाल चल रहा है | जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹50 की बढ़ोतरी हुई वहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350.50 रुपए बढ़ गए। हैरत की बात यह है कि कोई राजनीतिक पार्टी इस बारे में कहीं कोई विरोध प्रदर्शन करती दिखाई नहीं दे रही जैसे स्मृति ईरानी सिलेंडर उठाकर किया करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *